विज्ञापन

IPL 2026: 'सिर्फ इम्पैक्ट खिलाड़ी नहीं हो सकते...' MS Dhoni नहीं बल्कि इस आईपीएल दिग्गज के रोल पर मोहम्मद कैफ ने फ्रेंचाइजी को घेरा

Mohammad Kaif on Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस सीजन यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा किस भूमिका में दिखेंगे.

IPL 2026: 'सिर्फ इम्पैक्ट खिलाड़ी नहीं हो सकते...' MS Dhoni नहीं बल्कि इस आईपीएल दिग्गज के रोल पर मोहम्मद कैफ ने  फ्रेंचाइजी को घेरा
Mohammad Kaif on Rohit Sharma:

Mohammad Kaif on Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस सीजन यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा किस भूमिका में दिखेंगे. पिछले सीजन रोहित अधिकतर इम्पैक्ट प्लेयर खेले थे. प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई के हेड कोच ने इस बात के संकेत दिए कि रोहित इस बार इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर नहीं दिखेंगे. वहीं पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर मोहम्मद कैफ भी यही चाहते हैं कि मुंबई अपने अनुभवी खिलाड़ी को मैदान पर पूरा इस्तेमाल करे. रोहित ने पिछले सीजन बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था और 15 मैचों में 29.86 की औसत और 149.29 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए थे. 

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया था. उस सीज़न में वो अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहे थे, लेकिन फिर उनके प्रदर्शन में सुधार हुआ. टीम पिछले सीजन क्वालीफायर 2 में पहुंची थी. कैफ का मानना है कि रोहित को पिछले सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था. कैफ का मानना है कि हार्दिक को उनकी मदद की जरूरत थी, खासकर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालीफायर के दौरान, जिसे श्रेयस अय्यर की शानदार पारी के बाद मुंबई इंडियंस हार गई थी.

रोहित शर्मा की भूमिका को लेकर कैफ ने ट्वीट कर कहा,"मुंबई इंडियंस को फिट रोहित शर्मा का पूरा उपयोग करना चाहिए. वह सिर्फ एक इम्पैक्ट खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं, मुंबई इंडियंस को कठिन परिस्थितियों में उनकी जरूरत होगी. साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए उनका इनपुट भी कीमती होगा. पिछले साल किंग्स इलेवन के खिलाफ क्वालीफायर 2 में, जब श्रेयस अय्यर हिट कर रहे थे, तो हार्दिक को उनके बगल में रोहित की जरूरत थी. खेल में पूरी भागीदारी से रोहित को बल्लेबाज के रूप में भी मदद मिलेगी." 

बता दें, मुंबई इंडियंस ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के साथ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की. फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड रहा है कि वह सीजन ओपनर में जीत नहीं पाती है, क्या इस सीजन यह हार का सिलसिला टूटेगा, यह देखना दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH के खिलाफ आग उगलता है किंग कोहली का बल्ला, 'विराट' रिकॉर्ड से टेंशन में होंगे ईशान किशन

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK-MI ही रच पाईं हैं इतिहास, क्या RCB कर पाएगी ये कारनामा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com