विज्ञापन

यह परेशान करने वाला था', अश्विन का खुलासा, क्यों खेलने की इच्छा होने के बावजूद लिया आईपीएल से संन्यास का फैसला

Ashiwn on Retirement: रविचंद्रन अश्विन आमतौर पर टीमों और खिलाड़ियों के बारे में बोलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद से जुड़ी अहम बात को लेकर खुलासा किया है

यह परेशान करने वाला था', अश्विन का खुलासा, क्यों खेलने की इच्छा होने के बावजूद लिया आईपीएल से संन्यास का फैसला
Indian Premier League 2026: रविचंद्रन अश्विन
X: social Media

सक्रिय क्रिकेट के दिनों में ही महानता का तमगा हासिल कर चुके दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने बहुत दिन के बाद खुद से जुड़े दर्द को फैंस के साथ साझा किया है. इस पूर्व ऑफी ने कहा कि वह  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में चेन्नई के लिए और कई साल खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने संन्यास लेना उचित समझा क्योंकि उनके पास लीग में नियमित रूप से खेलने के लिए बैंडविड्थ (एक तय समय) नहीं था. अश्विन ने पिछले साल आईपीएल से संन्यास ले लिया था. पिछले साल चेन्नई के संघर्ष के बारे में अश्विन अपने यू-ट्यूब चैनल ऐश की बात पर बोले, 'मेरी इस सीजन के बारे में ज्यादा बात करने की इच्छा नहीं है क्योंकि यह उनके लिए मानसिक रूप से खासा परेशान करने वाला था.' पिछले साल चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे फिसड्डी रही थी और इस साल वह अभियान के शुरुआती तीनों मैच गंवा चुकी है. 

उन्होंने कहा, 'मैं तटस्थ नजरिए से मैच देख रहा हूं, लेकिन मुझे याद है कि हाल ही में मैंने CSK के साथ निराशाजनक सेशन व्यतीत किया. यह निजी रूप से मेरे लिए खासा निराशाजनक था. ईमानदारी से कहूं, तो मैं चेन्नई के लिए और ज्यादा खेल सकता था, लेकिन मेरे पास खेलने के लिए भावनात्मक रूप से बैंडविड्थ (तय समय) नहीं था.' अश्विन बोले, 'मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि यह मानसिक रूप से खासा परेशान करने वाला है. मैंने इस बारे में थोड़ा विचार-विमर्श किया और कहा कि मैंने चेन्नई में करियर शुरू किया था और अब अपने शहर में खत्म कर रहा हूं. यह बढ़िया है. मैंने खुद ही संन्यास लेने का फैसला किया क्योंकि इसने टीम प्रबंधन के लिए सिर-दर्द पैदा नहीं किया किया उन्हें मुझे रिटेन करना है या रिलीज करना है.' दिग्गज बॉलर ने कहा, 'इससे उनके दस करोड़ रुपये भी बच गए, लेकिन मैं अभी भी निराश हूं. मेरी अपनी उम्मीदें थीं.'

चेन्नई ने पिछले सीजन में कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को मिलाकर प्रत्येक पर 14.2 करोड़ रुपये खर्च किए. अश्विन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को चेन्नई की व्यवस्था में खुद का विकास करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'इन युवा खिलाड़ियों को आपको अच्छा अभ्यास देना पड़ता है, आपको इन्हें जोश और ऊर्जा देनी होती है, इन्हें माहौल देना देना होता है. और यह इसी पर निर्भर करता है कि ये खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं.' आरसीबी के हाथों चेन्नई की हार पर अश्विन ने कहा, 'आज मुझे उम्मीद थी. मैं जानता हूं कि मैंने आरसीबी की जीत की बात कही थी क्योंकि उनके पास ताकत है. लेकिन चेन्नई ने पिछले मैच में सुधार दिखाया था. मेरा इस तथ्य में थोड़ा  भरोसा था कि आरसीबी ब्रेक के बाद यहां आ रहे हैं, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने खेला, इससे आरसीबी ने सभी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी है.'

यह भी पढ़ें:  धोनी नहीं तो नामुमकिन है ! CSK की लगातार 3 हार के बाद सोशल मीडिया पर क्या बोली पब्लिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com