विज्ञापन

मेंटली डिस्टर्ब है दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाला सरबजीत, अब तक की जांच में क्या कुछ मिला?

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक मामले गिरफ्तार आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

मेंटली डिस्टर्ब है दिल्ली विधानसभा में कार लेकर घुसने वाला सरबजीत, अब तक की जांच में क्या कुछ मिला?
  • दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार आरोपी सरबजीत मानसिक रूप से परेशान है.
  • सरबजीत पीलीभीत जिले के कजरी निरंजनपुर गांव का निवासी है और उसका भांजा हरमन सिंह एक अप्रैल से लापता है.
  • परिवार ने हरमन की खोज से परेशान सरबजीत को झूठ बोला कि भांजा मिल गया है ताकि उसकी तबियत और खराब न हो जाए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक मामले गिरफ्तार आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया है. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी सरबजीत मेंटली डिस्टर्ब है, जिसका इलाज दिसम्बर 2025 से चल रहा है. आरोपी यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है.

आरोपी सरबजीत का भांजा हरमन सिंह 1अप्रैल से मिसिंग है, जिसकी मिसिंग रिपोर्ट हरि नगर थाने में दर्ज है. इस वजह से ये परेशान चल रहा था. अपने भांजे को ढूंढने के लिए पंजाब के नांगल भी गया था. लेकिन वहां नहीं मिला. इसके बाद इसने अपने परिवार के लोगों से झगड़ा कर लिया फिर दिल्ली आ गया.

परिवार को लगा की हरमन की मिसिंग से इसकी तबियत ज्यादा खराब न हो जाए, इसे परिवार ने झूठ बता दिया की हरमन मिला गया. फिर इसने बुके लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारे जाने का प्लान बनाया. लेकिन गुरुद्वारे न पहुंचकर दिल्ली विधानसभा पहुंच गया.

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, अब तक क्या क्या पता चला

  • दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़ एक कार परिसर के अंदर घुसी और आरोपी गुलदस्ता रखकर चला गया
  • पुलिस ने कुछ देर बार गाड़ी टाटा सिएरा को पकड़ लिया और तीन लोग हिरासत में ले लिए
  • पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम सरबजीत सिंह है. वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर गांव का रहने वाला है.
  •  दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी सरबजीत सिंह के पीलीभीत स्थित घर भी पहुंच गई है, जहां मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है.

कौन है सरबजीत सिंह?

सरबजीत सिंह की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश के पूरनपुर का रहने वाला है. वह अपना खुद का काम करता है. उसने पीलीभीत के स्प्रिंगडेल कॉलेज से स्कूली पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उसने बरेली के ही एक कॉलेज से पढ़ाई की.

दिल्ली विधानसभा में आज क्या हुआ था?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त बड़ी सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश व्यक्ति एसयूवी लेकर परिसर की सीमा पर बने द्वार को तोड़कर जबरन अंदर घुस गया और विधानसभा अध्यक्ष की कार पर एक गुलदस्ता रखकर उसी रास्ते से निकल भी गया. इसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें : 'अचानक गेट तोड़ते हुए अंदर घुसी कार...' : चश्मदीद ने बताया दिल्ली विधानसभा में मची अफरा-तफरी की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com