विज्ञापन

IPL 2026: 'फ्रेंचाइजी टीमें ही लेंगी यह फैसला', तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा IPL का आयोजन, काउंसिल चोटिल खिलाड़ियों को लेकर चिंतित

Indian Premier League 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 से हटने और चोटिल होने से आयोजकों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है

IPL 2026: 'फ्रेंचाइजी टीमें ही लेंगी यह फैसला', तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा IPL का  आयोजन, काउंसिल चोटिल खिलाड़ियों को लेकर चिंतित
IPL 2026: आईपीएल की प्रतिकात्मक तस्वीर
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सीजन तय योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेगा, जिसमें कुछ विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और भागीदारी का फैसला फ्रेंचाइजी करेंगी. यह बयान टूर्नामेंट से पहले कुछ विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आया है. जहां कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चोटों के कारण अभी तक अपनी-अपनी टीमों से नहीं जुड़ पाए हैं, वहीं कुछ अन्य खिलाड़ी वर्कलोड मैनेजमेंट (काम के बोझ को नियंत्रित करने) की योजनाओं के तहत टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने भी बताया कि वे मिचेल स्टार्क की भागीदारी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मार्श को लेकर उन्हें अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिला है, जबकि वे उनके वर्कलोड पर नजर रखे हुए हैं. हालांकि, भागीदारी को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी पूरी तरह से फ्रेंचाइजी की ही है.

आईपीएल के एक अधिकारी ने बताया, 'कुछ विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर फैसला करना फ्रेंचाइजी के ऊपर है, जो टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पा रहे हैं. सिर्फ चोटिल खिलाड़ी ही अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि कुछ अन्य खिलाड़ी वर्कलोड से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए ऐसा कर रहे हैं. यह फैसला फ्रेंचाइजी ही करेंगी. आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही और पूरे जोश के साथ शुरू होगा.'

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीषा पाथिराना आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में नहीं खेलेंगे, जिसकी पुष्टि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हेड कोच अभिषेक नायर ने पुष्टि की है. पाथिराना अप्रैल के मध्य से ही उपलब्ध हो पाएंगे.  इसी तरह, पैट कमिंस भी अपनी टीम से देर से जुड़ेंगे, जिसके चलते भारत के विश्व कप विजेता खिलाड़ी ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया गया है. श्रीलंका के दसुन शनाका भी राजस्थान रॉयल्स में सैम करन की जगह लेंगे, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. इन चिंताओं के बावजूद, लीग को टूर्नामेंट की सुचारू शुरुआत का पूरा भरोसा है. आईपीएल का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होगा. पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं.

IPL 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही निशाने पर आया बड़ा नियम, अब अक्षर पटेल ने उठाई उंगली, जानें क्यों

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com