विज्ञापन
20 days ago

Gold-Silver Price: सोना खरीदें या रुक जाएं? यही सवाल इस वक्त देशभर के लोगों के मन में है. एक तरफ ग्लोबल संकट, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव है, तो दूसरी तरफ पीएम मोजी की वह बड़ी अपील, जिसमें उन्होंने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने को कहा है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है? क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या इंतजार करना बेहतर होगा?इसी बीच घरेलू वायदा बाजार MCX से लेकर सर्राफा बाजार तक गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में हलचल तेज हो गई है. ज्वेलरी शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार में चिंता और बढ़ गई है. निवेशक से लेकर शादी-ब्याह की तैयारी कर रहे परिवार तक, हर कोई आज के ताजा रेट और बाजार के अगले संकेतों पर नजर बनाए हुए है.

Gold Price Live: पीएम मोदी की अपील के बाद क्या बोले व्यापारी?

सर्राफा व्यापारी कुमार जैन का कहना है कि भारत में हर महीने 8 से 9 टन सोना विदेश से आता है और इसके लिए सरकार को डॉलर में भुगतान करना पड़ता है. आज एक डॉलर करीब 97 रुपये का हो गया है, जिससे देश पर बोझ बढ़ रहा है. इसी वजह से पीएम ग्राहकों से अपील कर रहे हैं कि शादी‑ब्याह में जितनी जरूरत हो, उतना ही सोना खरीदें. उन्होंने कहा कि पीएम की इस अपील से कारोबार को नुकसान जरूर होगा, लेकिन देशहित में वो इसे मानने करने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर लोग पेट्रोल‑डीजल से चलने वाली गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें, तो देश का पैसा बचेगा और आर्थिक हालत बेहतर होगी.

Gold Price Live: MCX पर सोने में आई शानदार तेजी

Gold Price Live: सोना खरीदने पर देश का कितना खर्चा?

कॉमर्स मिनिस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025‑26 में भारत ने सोने की खरीद पर करीब 24% ज्यादा खर्च किया और ये खर्च बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

Gold Price Live: MCX पर सोने में आई तेजी

MCX पर सोने में खरीदारी का माहौल बना है. करीब 650 रुपये चढ़कर गोल्ड इस समय 1,53,156 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

Gold Price Live: भारत के पास कितना है गोल्ड रिजर्व?

आरबीआई की फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 तक भारत के पास करीब 880.52 मीट्रिक टन सोना मौजूद है, जिसमें से करीब 680 टन सोना भारत के वॉल्ट्स में मौजूद है. करीब 197.67 टन सोना विदेश में रखा गया है. इसके अलावा करीब 2.8 टन सोना गोल्ड डिपॉजिट के रूप में है.

Gold Price Live: MCX पर सोने के ताजा भाव

एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. सोना अभी 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,018 पर ट्रेड कर रहा है.

Gold Price Live: गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करने के फायदे

चार्टर्ड अकाउंटेंट रेनू अरोड़ा के मुताबिक, भारत अपनी जरूरत के सोने और कच्चे तेल के लिए पूरी तरह विदेशों पर निर्भर है. जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दोनों की कीमतें बढ़ती हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था कमजोर होने लगती है. गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कम करने से देश को ग्लोबल झटकों को सहने में मदद मिलेगी और हमारी अर्थव्यवस्था अधिक स्थिर बनेगी.

Gold Price Live: विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक

PM Modi On Gold Buying: एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) को बचाने के लिए बेहद जरूरी है. पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन के अनुसार, भारत हर साल करीब 800 मीट्रिक टन सोना आयात करता है, जिसका भुगतान डॉलर में करना पड़ता है. ग्लोबल तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच अगर लोग गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदेंगे, तो डॉलर की बचत होगी और भारतीय रुपया मजबूत बना रहेगा.

Gold, Silver Price News LIVE: सोने की खरीदारी के लेकर PM मोदी के बयान पर क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट्स?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह अपील देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए एक रणनीतिक कदम है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर अनिश्चितता की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) पर भारी दबाव पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गैर-जरूरी सोने के आयात (Gold Imports) को कम करना है ताकि व्यापार घाटे (Trade Deficit) को नियंत्रित किया जा सके. एक्सपर्ट्स ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराने और डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है.

Gold-Silver Prices LIVE: बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने का भाव

Gold-Silver Price in Bengaluru: बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. दक्षिण भारत के बाजारों में सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.बेंगलुरु में चांदी का रेट 2,62,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

Gold-Silver Price Live: मुंबई में सोने-चांदी का ताजा रेट

Gold-Silver Price In Mumbai: मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. देश की आर्थिक राजधानी में गोल्ड की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं.मुंबई में चांदी की कीमत 2,61,900 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. बाजार में सिल्वर की मांग लगातार बनी हुई है.

Gold-Silver Price Live: दिल्ली में आज सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price in Delhi: दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी में गोल्ड रेट बाकी बड़े शहरों के मुकाबले थोड़ा कम है.

दिल्ली में चांदी का भाव 2,61,440 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. सिल्वर की कीमतों में हल्की तेजी बनी हुई है.

Gold, Silver Price Crash News LIVE: डोनाल्ड ट्रंप के एक इनकार से गिरा सोना, कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट

Gold-Silver Price Fall: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है. अमेरिकी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोने की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,678 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है. वहीं चांदी में बहुत मामूली बढ़त देखी गई और यह 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है.

Gold Silver Price Today Live: देश केअलग-अलग शहरों में सोना-चांदी का रेट

Gold Silver Price Today Live: देश केअलग-अलग शहरों में सोना-चांदी का रेट

Gold Live: ज्वेलरी शेयरों में तेज गिरावट, स्काई गोल्ड और सेंको में 11% तक की गिरावट

पीएम की अपील के बाद  के बाद आज ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी जा रही है. निवेशकों में घबराहट बढ़ गई, जिससे कई बड़ी ज्वेलरी कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिर पड़े..

Sky Gold: सबसे ज्यादा 10.96% की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा.

Senco Gold: शेयर में 10.28% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Kalyan Jewellers: कंपनी का स्टॉक 8.46% तक लुढ़क गया.

Titan & Thangamayil: टाइटन 6.09% और थंगमयिल 6.49% नीचे कारोबार कर रहे हैं.

Gold, Silver Price News LIVE: PM मोदी ने दी सोना खरीदने से बचने की सलाह

PM Modi On Gold Buying: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की विदेशी मुद्रा बचाने के लिए नागरिकों से अगले एक साल तक 'गैर-जरूरी गोल्ड' (Non-essential Gold) न खरीदने की अपील की है. जिसका असर सोने की कीमत से लेकर ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर देखा जा रहा है.

Gold Silver Price Live:चांदी की चमक फिर बढ़ी, 2.62 लाख रुपये पर पहुंची कीमत

Gold Silver Mcx Live: एक तरफ सोना सस्ता हुआ तो वहीं,चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. MCX पर 3 जुलाई 2026 वाले सिल्वर फ्यूचर का भाव 778 रुपये यानी 0.30% बढ़कर 2,62,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,62,000 रुपये का निचला और 2,64,922 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ. सिल्वर में लॉन्ग बिल्डअप का ट्रेंड दिख रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि निवेशक चांदी में नई खरीदारी कर रहे हैं.

Gold Price Today Live:MCX पर सोना गिरकर 1,52,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया

Gold silver MCX Live Today: सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की गिरावट देखने को मिली. MCX पर 5 जून 2026 वाले गोल्ड फ्यूचर का भाव 415 रुपये यानी 0.27% टूटकर 1,52,115 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. ट्रेडिंग के दौरान सोना 1,51,892 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जबकि दिन का उच्चतम स्तर 1,54,434 रुपये रहा. बाजार में फिलहाल लॉन्ग अनवाइंडिंग का संकेत देखने को मिल रहा है, यानी निवेशक अपनी पुरानी खरीद पोजिशन कम कर रहे हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com