Indian Premier League: अब जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वा संस्करण शुरू होने को है, तो बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम जारी किए हैं. BCCI ने इन नियमों को फ्रेंचाइजी मैनेजरों को भेज दिया है. अब टीमों को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट के साथ ही मुख्य स्कवॉयर एरिया में हिटिंग शॉट लगाने के लिए साइड की पिच भी मिलेगी. वानखेड़े स्टेडियम में अगर दोनों टीमें एक ही समय में प्रैक्टिस करती हैं, तो प्रत्येक टीम को दो पिच मिलेंगी. बहरहाल, BCCI के इस ने SOP (स्टैंडर्ड ऑफ ऑपरेटिंग प्रोसिजर के बाद ) खिलाड़ियों को एक नहीं बल्कि कई बातों का ध्यान रखना होगा. नई नियमावली के बाद मैदान पर खिलाड़ियों की आजादी या मनमर्जी पर बोर्ड खासी नकेल कर दी है. और अब खासकर इशोान किशन, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को मैच से पहले ही नहीं, बल्कि मैच के बाद भी कई बातों का ध्यान रखना होगा. खिलाड़ी सहित तमाम फैंस भी जान लें कि उन्हें अब क्या करना है-क्या नहीं.
नेट- प्रैक्टिस के दिन के नियम
- ओपन नेट (खुले में) अभ्यास की इजाजत नहीं
-अगर किसी टीम का अभ्यास जल्द खत्म हो जाता है, तो दूसरी टीम इस पिच पर अभ्यास नहीं कर सकती
-मैच के दिन मैदान के मुख्य स्कवॉयर क्षेत्र में फिटनेस टेस्ट आयोजित नहीं हो सकेगा
-अभ्यास के दिन खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से स्टेडियम तक टीम बस में आना होगा. हालांकि, टीम को दो टुकड़ों में बांटा जा सकता है
-खिलाड़ियों को परिवार के सदस्यों से अलग यात्रा करनी होगी. वहीं, परिवार और मित्र दूसरे वाहन से आ सकते हैं और वे हॉस्पिटिलिटी एरिया से देख सकते हैं. मतलब अब खिलाड़ी निजी वाहन से मैदान नहीं आ सकेंगे. वहीं, अतिरिक्त सपोर्ट स्टॉफ जैसे नेट बॉलर, थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट को पहले से ही अनुमति हासिल करनी होगी.
मैच के दिन के नियम
-मैनेजरों को भेजे संदेश में कहा गया है कि खिलाड़ी LED बोर्ड पर शॉट न लगाएं
-खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ को LED बोर्ड्स के सामने बैठने की इजाजत नहीं होगी. तौलिए और पानी की बोतलों के साथ बैठे बाउंड्री पर बैठे खिलाड़ियों के लिए जगह प्रायोजक द्वारा 'चिह्नित' की जाएगी.
-खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से ऑरेंज और पर्पल कैप पहननी होगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें कम से कम दो ओवर जरूर पहनना होगा, जिससे ब्रॉडकास्टर इन पलों को कैमरे में कैद कर सके
-मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में स्लीवलेस जर्सी और स्लीपर्स पर अब पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. पहली बार उल्लंघन पर चेतावनी दी जाएगी, तो दूसरी पार आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- 'कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा', RCB के स्टार खिलाड़ी ने चौंकाया, वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं