रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 में अभी मुश्किल समय चल रहा है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में टीम पांच मैच खेले हैं और टीम सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई है. बेंगलुरु को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में विराट कोहली की शतकीय पारी भी टीम को हार से नहीं बचा बाई थी. बेंगलुरु 184 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी. जयपुर में हुए इस मुकाबले में विराट कोहली के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों से फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन आरसीबी के फैंस को निशाना हाथ लगी क्योंकि गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते राजस्थान ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया. इस मैच में राजस्थान के लिए जोट बटलर ने 58 गेंदों में शतक जड़ा. वहीं बेंगलुरु की इस हार के बाद भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने फाफ डु प्लेसिस और टीम मैनेजमेंट पर गेंदबाजों के सही इस्तेमाल नहीं करने को लेकर सवाल उठाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज के साथ एक बातचीत में कहा,"समझ नहीं आता मुझे तो आरसीबी क्या करती है, क्या कप्तानी की है आज फाफ डु प्लेसिस ने वो भी नहीं समझ आया, बॉलिंग चेंजेस, जिसको बॉलिंग नहीं करानी चाहिए पावरप्ले में उनको लास्ट ओवर लाए. मेरी प्रेडिक्शन ठीक कराई. बाद में करानी चाहिए थी तो बाद में कराई नहीं. और जो इम्पैक्ट प्लेयर था, वो विशाख, मेरे ख्याल से तेज गेंदबाज यूज करना चाहिए था, जो कटर डाल सकते थे, तो हिमाशूं शर्मा यूज किया वहां पर वो भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाए, पता नहीं मैनेजमेंट क्या कर रही है और वो भी कप्तानी जो फाफ डु प्लेसिस की होनी चाहिए थी ना, उच्च स्तर की नहीं थी." इसके अलावा सहवाग ने फाफ द्वारा मैक्सवेल का इस्तेमाल नहीं करने पर हैरानी जताई.
वहीं मोहम्मद शमी ने इसको लेकर कहा,"एक मुझे यह समझ नहीं आता कि लेफ्टी बल्लेबाज है तो लेफ्ट आर्म को नहीं डलाएंगे तो राइटी बल्लेबाज है तो हम ऑफ स्पिनर को नहीं डलाएंगे." शमी ने आगे कहा,"ऐसा कौन सा नियम है जो या माइंडसेट हैं जो कप्तान के दिमाग में घुस जाता है, क्या अश्विन बॉल नहीं डाल रहे हैं. क्या लेफ्टी बल्लेबाज को नहीं डाल रहे हैं. लेकिन आप अगर रिकॉर्ड देखो तो आरसीबी में मैक्सवेल ने सबसे अच्छा किया है स्पिनर्स में और आपने उसी बॉलर को गेम से बाहर रखा, तो हारने का काम तो कुद कर रहे हो." मोहम्मद शमी ने मैक्सवेल को लेकर आगे कहा,"मैक्सवेल की पिछली इन्गिंस देखो तो जो दांव पेंज वाले शॉट हैं, वहीं चलाए हैं..उन्हीं पर आउट हुए हैं वो, लेकिन बॉलिंग बेशक अच्छी की है, लेकिन आरसीबी के जो कैप्टन हैं, कैसी कैप्टनसी कर रहे हैं वो, अपने मेन बॉलर को ही बाहर लेकर चले जाते हैं." बता दें, बेंगलुरु अब अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाना है.
यह भी पढ़ें: IPL: कोलकाता को हराकर भी दूसरे स्थान पर नहीं आई चेन्नई, कोलकाता है इस नंबर पर
यह भी पढ़ें: Mayank Yadav Injury: "अगले सप्ताह तक..." लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया तेज गेंदबाज की चोट पर बड़ा अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं