- लखनऊ और गुजरात का नॉकआउट मुकाबला खेलना कन्फर्म
- ये भी बना सकती हैं प्लेऑफ में जगह
- मुंबई प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर
आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लीग चरण के 55 मुकाबले खेले जा चूके हैं. टूर्नामेंट में अभी 15 शेष और मुकाबले खेले जानें हैं. इस सीजन के 55 मुकाबले बीत जानें के बाद बात करते हैं कि इस साल नॉकआउट मुकाबलों में कौन सी टीमें प्रवेश करती हुई नजर आ रही है, और किन टीमों की कितनी संभावनाएं बची हुई हैं. बता दें कि इस बार सीएसके और मुंबई की टीम का परफॉर्मेंस खराब रहा है. एक तरफ जहां मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है है तो वहीं दूसरी ओर सीएसके की टीम ने अबतक 4 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखने में सफल रही है, लेकिन "प्रतिशत गणित" के हिसाब से बात करें, तो चेन्नई के प्ले-ऑफ में पहुचंने के लगभग 3 प्रतिशत का ही चांस हैं. वहीं, दूसरी ओर केकेआर को लगातार हार का सामना करना पड़ा है जिससे टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद 0.2% है. ऐसे में आइए जानते हैं होड़ में चल रहीं टीमों के प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने के कितने प्रतिशत चांस बचे हुए हैं.
* मुंबई की टीम नॉकआउट मुकाबलों की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है. टीम अगर अपने बचे हुए मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब होती है तो वह अंकतालिका में अच्छी स्थिति (पांचवें स्थान) के साथ समापन कर सकती है.
* बीते कल डीसी के खिलाफ मिली जीत के बाद सीएसके और डीसी दोनों टीमों की संभावनाएं नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचने के न के बराबर है. चेन्नई के पास केवल 3 % के साथ क्वालीफाई की रेस में बनी हुई है, जो अब उनके लिए लगभग नामुमकिन है.
रवि शास्त्री ने उमरान मलिक को दी कड़ी चेतावनी, अगर गेंदबाज से सुन ली बात तो बन जाएगा करियर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
* सीएसके के तीसरे स्थान पर अपने सफर का अंत करने की संभावना केवल 0.3% है. इसका मतलब यह है कि कोई चमत्कार ही चेन्नई को यहां से प्लेऑफ में पहुंचा सकता है.
* केकेआर की नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचने की उम्मीद बहुत ही कम है. क्योंकि केकेआर का रन औसत अंकतालिका में बेहद ही सोचनीय है. टीम के पास 0.2% चांस है जिससे यह प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
* पंजाब की टीम अब भी चौथे, तीसरे या दूसरे स्थान पर अपने सफर का अंत कर सकती है, लेकिन पीबीकेएस अब शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद नहीं कर सकती है. पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद 25 % है.
* हैदराबाद की टीम के पास अभी भी टॉप 4 में पहुंचने की उम्मीद है. रविवार को सीएसके से मिली दिल्ली को हार के बाद हैदराबाद की उम्मीद बढ़ी है.
* एसआरएच के खिलाफ मिली 67 रनों की जीत के बाद आरसीबी ने जरूर अपने रन औसत को सुधारा है, और साथ ही टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ी है. आरसीबी के पास 89.6 % चांस है कि वो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है.
* आरआर की टीम के पास अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की प्रबल संभावना है. टीम के पास 95.9% चांस के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है.
अब और गर्माएगा IPL का बुखार, 'क्रिकेट के सुपर बाउल' को ज्यादा मनोरंजक बनाने में जुटे जय शाह
* लखनऊ और गुजरात का नॉकआउट मुकाबलों में खेलना लगभग सुनिश्चित है. यदि यहां से टीम खराब भी परफॉर्मेंस करती है तो प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर अपनी जगह जरूर बना लेगी.
बात करें 55 मुकाबलों के बाद सभी टीमों की अंकतालिका में स्थिति के बारे में तो लखनऊ की टीम 16 अंकों (+0.703) के साथ पहले, गुजरात 16 अंकों (+0.120) के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों (+0.326) के साथ तीसरे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंकों (-0.115) के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 10 अंकों (+0.150) के साथ पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों (-0.031) के साथ छठवें, पंजाब किंग्स 10 अंकों (-0.231) के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स आठ अंकों (+0.228) के साथ आठवें, कोलकाता नाईट राइडर्स आठ अंकों (-0.304) अंकों के साथ नौवें और मुंबई इंडियंस चार अंकों (-0.725) के साथ 10वें स्थान पर स्थित है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं