- हसारंगा की गेंदबाजी से खुश हुए माइक हेसन
- कहा- उन्होंने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया
- हसारंगा मौजूदा सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज फिलहाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) को लगता है कि श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा (Wanindu Hasaranga) ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है. हसारंगा को टीम में युजवेंद्र चहल की जगह लेने के लिये शामिल किया गया था जो राजस्थान रॉयल्स में चले गये. चहल पिछले कुछ वर्षों में आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे थे.
लीग के मौजूदा सत्र में हसारंगा दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने हाल में अपनी टीम के लिये पांच विकेट झटके और सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत दिलायी.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्रिकेट निदेशक हेसन ने आरसीबी की ‘बोल्ड डायरिज' में कहा, ‘‘शुरू से ही हसारंगा बड़े खिलाड़ियों को आउट कर रहा था, वह मध्य के ओवरों में विकेट झटक रहा था जिससे हम मैच में बने रहे, भले ही उसने 28 रन देकर एक विकेट झटका हो. पर वह हमारे लिये अच्छा काम कर रहा था.''
उन्होंने कहा, ‘‘युजी जैसे खिलाड़ी की जगह किसी को शामिल करना मुश्किल था, वह आरसीबी के लिये ‘आइकन' है. हसारंगा को उनकी जगह लेने के लिये बुलाया गया और जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता रहा, वह अच्छा क्रिकेटर साबित हुआ जैसा कि युजी है.''
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं