PBKS vs RR: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की ओर से रियान पराग (Riyan Parag) ने भी गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी एक्शन से फैन्स और क्रिकेट पंडित को भी हैरान कर दिया. पराग के गेंदबाजी एक्शन को देखकर मैदानी अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी. दरअसल पराग ने केदार जाधव की गेंदबाजी एक्शन की तरह एक गेंद फेंकी, जिसपर गेल (Chris Gayle) कोई रन तो नहीं बना पाए लेकिन अंपायर ने उन्हें ऐसी गेंद करने से रोक दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हुआ ये कि पराग ने गेंदबाजी करने के क्रम में कंधे के नीचे से गेंद फेंकी, जिसपर अंपायर ने आपत्ति जताई. क्रिकेट के नियम के अनुसार गेंदबाज को गेंद को कंधे की ऊंचाई के बराबर या फिर कंधे के ऊपर से फेंकना अनिवार्य है. यही कारण रहा कि अंपायर ने पराग को ऐसी गेंद करने से रोक दिया. हालांकि अंपायर से चेतावनी मिलने के बाद रियान ने 'केदार जाधव' वाले एक्शन से गेंद करना बंद कर दिया. यह घटना पंजाब किंग्स के 10वें ओवर में घटी.
Riyan Parag attempts a Kedar-esque delivery pic.twitter.com/m1qCfDKMEW
— kuhu (@notkuhu) April 12, 2021
वैसे रियान पराग ने क्रिस गेल को आउट किया. गेल ने 40 रन की पारी खेली और बेन स्टोक्स के द्वारा लपके गए. गेल ने अपनी 40 रन की परी में 28 गेंद का सामना किया औऱ 4 चौके के साथ-साथ2 छक्के जमाए. गेल के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा ने कप्तान केएल राहुल के साथ आतिशी पारी खेलनी शुरू कर दी.
What was that ????
— ???????????????????????? ???????????????????? (@deepaksonar911) April 12, 2021
Whatever it was, @ParagRiyan got @henrygayle that's what matters#RiyanParag #ChrisGayle
#RoyalsFamily #PBKS #IPL2021 @PunjabKingsIPL @rajasthanroyals pic.twitter.com/atHludc7su
IPL 2021: पंजाब किंग्स की नई 'जर्सी' का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा- ये तो पुरानी RCB है.."
हुड्डा ने केवल 20 गेंद पर अपना अर्धशतक जमाया. तो वहीं केएल राहुल भी अर्धशतक जमाने में सफल हो गए. दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. खासकर हुड्डा हर एक गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने के लिए खेल रहे थे. हुड्डा ने 28 गेंद पर 64 रन की पारी खेली, अपनी पारी में हुड्डा ने 6 छक्के और 4 चौके जमाए, इस विस्फोटक बल्लेबाज की पारी का अंत क्रिस मॉरिस ने किया. हुड्डा का कैच पराग ने लपका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं