विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2020

IPL 2020, SRH vs RCB: मंगेतर धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के मैन ऑफ द मैच का कुछ ऐसे खास अंदाज में मनाया जश्न

IPL 2020, SRH vs RCB: धनश्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए मैसेज में लिखा, 'यह हमारा साथ-साथ पहला मैच है. दिन की समाप्ति पर यह एक मैच है और कुछ भी हो सकता है क्योंकि सभी ने कड़ा परिश्रम किया, लेकिन वास्तव में कई कारणों से मेरे लिए यह बहुत ही खास पल रहा. आपको हमेशा ही मेरा समर्थन और प्यार'

IPL 2020, SRH vs RCB: मंगेतर धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के मैन ऑफ द मैच का कुछ ऐसे खास अंदाज में मनाया जश्न
SRH vs RCB: युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)के बीच खेले गए मुकाबले में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने दिखाया कि लॉकडाउन में उन्होंने मंगनी  करने के अलावा मौज-मस्ती ही नहीं की, बल्कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी में भी खासा सुधार किया है. हैदराबाद के बल्लेबाज विजय शंकर के  सपने में अभी भी युजवेंद्र चहल की गुगली आ रही होगी, जिसने उन्हें चारों खाने चित कर दिया. वास्तव में 16वें ओवर में यह युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का हैदराबाद पर किया गया डबल प्रहार ही था, जिसने उनके प्रशंसकों को ही नहीं, बल्कि मंगेतर और सोशल मीडिया पर हर दिन गुजरने के साथ लोकप्रिय हो रही धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को भी झूमने पर मजूबर कर दिया. और इन दिनों युजवेंद्र को काफी मिस कर रहीं धनश्री वर्मा (DhanaShree) ने बहुत ही खास अंदाज में अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपनी अदा को हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ साझा किया. 


इसके तहत धनश्री ने उन  पलों को अपने साथ कैमरे में कैद किया, जब युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के लिए होस्ट ने पुकारा. धनश्री वर्मा ने मैच का अपने परिवार के साथ लुत्फ उठाया. और जैसे ही होस्ट ने चहल का नाम लिया, तो धनश्री की खुशी देखने  लायक थी. हालांकि, वीडियो में उनके चाहने वाले धनश्री के डांसिंग स्टेप्स की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इस मौके पर उन्होंने खुद को डांस से अलग ही रखा. 

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए मैसेज में लिखा, 'यह हमारा साथ-साथ पहला मैच है. दिन की समाप्ति पर यह एक मैच है और कुछ भी हो सकता है क्योंकि सभी ने कड़ा परिश्रम किया, लेकिन वास्तव में कई कारणों से मेरे लिए यह बहुत ही खास पल रहा. आपको हमेशा ही मेरा समर्थन और प्यार'

कहा जा सकता है कि धनश्री वर्मा भारतीय लेग स्पिनर के लिए लकी मस्कट साबित हो रही हैं. और युजवेंद्र की गेंदबाजी में सुधार भी दिखाई पड़ रहा है. और सभी ने दिखा कि चहल की गुगली कितनी सटकी और शेन वॉर्न जैसे पारंपरिक लेग स्पिनर जैसी साबित हुई. कुल मिलाकर यह अच्छी बात है. आप विकेट लेते रहिए, धनश्री आप भी चहल का हौसला इसी तरह बढ़ाती रहें. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com