- अश्विन ने कैटरिना कैफ की तस्वीर शेयर कर यूं लिए मजे
- ऑफ स्पिन गेंदबाजी एक्शन को कैटरिना कैफ की खास अदा से किया रिलेट
- सोशल मीाडिया पर वायरल हुई तस्वीर
Ravichandran Ashwin: भारत के दिग्गज स्पिनर अश्विन (Ravichandran Ashwin) का आज बर्थडे है. बर्थडे पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं अपने सोशल मीडिया इ्ंस्टाग्राम पर ऑफ स्पिनर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरिना कैफ (Katrina Kaif) की एक खास तस्वीर शेयर की है जो चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल एक फैन ने ऑफ स्पिनर गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक कोलाज बनाया है जिसमें रमेश पोवार ( Ramesh Powar), अश्विन और ग्रीम स्वान (Graeme Swann) की गेंदबाजी एक्शन नजर आ रही है. इन ऑफ स्पिनरों के साथ शख्स ने एक्ट्रेस कैटरिना कैफ की तस्वीर भी कोलाज में लगाई है. दरअसल कैटरिना ऑफ स्पिन गेंदबाजी एक्शन की तरह अपने हाथ से अदाएं बिखेर रही हैं. कैटरिना के इसी अदा को लेकर शख्स ने फोटो कोलाज बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसे अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

Photo Credit: Instagram
तस्वीर शेयर कर अश्विन ने स्वान और पोवार को टैग भी किया है. सोशल मीडिया पर अश्विन के द्वारा शेयर की गई तस्वीर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि इस बार आईपीएल में अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल 2020 (IPL2020) का आगाज 19 सितंबर से होना है. अश्विन इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम (KXIP) का हिस्सा था और वो उस टीम में कप्तान थे. अश्विन की कप्तानी में पंजाब की टीम का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया.
अपने आईपीएल करियर में अश्विन ने अबतक 139 मैच खेले हैं और इस दौरान 125 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इस साल दिल्ली की टीम में अश्विन के अलावा रहाणे भी शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का पहला मैच आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम (Kings XI Punjab) के साथ 20 सितंबर को होना है. आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से दुबई में होना है. कोविड 19 के कारण आईपीएल इस बार भारत से बाहर आयोजित किया जा रहा है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं