विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2020

IPL 2020: CSK की जर्सी पहने Dhoni, जडेजा और केदार जाधव का यह अंदाज मचा रहा है धूम, देखें Video

आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होगी.

IPL 2020: CSK की जर्सी पहने Dhoni, जडेजा और केदार जाधव का यह अंदाज मचा रहा है धूम, देखें Video
CSK के प्रमोशनल वीडियो से पहले का Video सोशल मीडिया पर वायरल
  • धोनी, जडेजा और केदार जाधव का एक्टिंग सिखते हुए वीडियो वायरल
  • तीनों मिलकर खूब की मस्ती
  • बिहाइंड द सीन वीडियो सोशल मी़डिया पर मचा रहा है धूम

आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होगी. 2019 के आईपीएल फाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी जिसमें मुंबई ने बाजी मारी और 1 रन से फाइनल जीतने में सफल रही. ऐसे में इस बार सीएसके फाइनल में मिली हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी तो वहीं मुंबई चेन्नई को हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज करना चाहेगी. टूर्नामेंट के आगाज से पहले दोनों टीमें अभ्यास में व्य़स्त है तो वहीं सीएसके के कप्तान (Dhoni), रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और केदार जाधव (Kedar Jadhav) प्रोमोशनल वीडियो शूट करते हुए भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर तीनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें तीनों प्रोमोशनल वीडियो शूट के तहत डांस स्टेप्स सीखते हुए दिख रहे हैं. वीडियो को धोनी के फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं. 

बता दें कि सुरेश रैना और हरभजन सिंह निजी कारणों के चलते इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में टीम सीएसके के लिए धोनी के अलावा जडेजा और केदार जाधव काफी अहम बन गए हैं. हालांकि सीएसके में वॉट्सन. फाफ डु प्लेसी और ब्रावो जैसे दिग्गज हैं लेकिन टीम को धोनी एक कड़ी में बांधते हैं. 

धोनी का फॉर्म में रहना सीएसके के लिए काफी अहम होने वाला है. माही 1 साल से ज्यादा समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं. बता दें कि टीम के अभ्यास मैच के दौरान धोनी पूरे जोश में नजर आए हैं, चाहे वो बल्ले से हो या फिर विकेटकीपिंग से वो अपना 1000 फीसदी देते हुए नजर आ रहे हैं. फैन्स को भी धोनी से काफी उम्मीदें हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Premier League 2020, Mahendra Singh Dhoni, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Kedar Mahadav Jadhav, Chennai Super Kings, Mumbai Indians, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com