विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2020

टी-20 वर्ल्डकप के लिए IPL से नाम वापस लेने वाले मिचेल स्टार्क को लेकर बने memes, तो बीवी ने ट्रोलर से मंगवाई माफी

टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2020) को इस साल स्थगित कर दिया गया है तो वहीं आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज 19 सितंबर से दुबई में होगा. ऐसे में क्रिकेट फैन्स ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) को लेकर ट्विटर पर मेम्स (memes) बनने लगे

टी-20 वर्ल्डकप के लिए IPL से नाम वापस लेने वाले मिचेल स्टार्क को लेकर बने memes, तो बीवी ने ट्रोलर से मंगवाई माफी
मिचेल स्टार्क का लोगों ने उड़ाया मजाक, को बीवी ने ट्रोलर से मंगवाई माफी
  • टी-20 वर्ल्डकप के लिए आईपीएल नहीं खेलने वाले स्टार्क पर बने मेम्स
  • क्रिकेटर वाइफ मेम्स देखकर भड़कीं, ट्रोलर्स से ऐसे मंगवाई माफी
  • आईपीएल 2020 के शेड्यूल की घोषणा जल्द होने वाली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL 2020 in UAE: टी-20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2020) को इस साल स्थगित कर दिया गया है तो वहीं आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज 19 सितंबर से दुबई में होगा. ऐसे में क्रिकेट फैन्स ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) को लेकर ट्विटर पर मेम्स (memes) बनने लगे. दरअसल स्टार्क ने टी-20 वर्ल्डकप में अच्छा परफॉर्मेंस करने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. स्टार्क का मानना था कि आईपीएल खेलने से उनके ऊपर थकान हावी हो सकता है, जिसके कारण वो टी-20 वर्ल्डकप में अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अब जब टी-20 वर्ल्डकप के स्थगित होने और आईपीएल के होने पर सोशल मीडिया पर मेम्स की बरसात हो गई है. लोगों के मेम्स को देखकर मिचेल स्टार्क की क्रिकेटर वाइफ एलिसा हीली (Alyssa Healy) नाराज हो गईं हैं. यहां तक कि एक यूजर के मेम्स (memes) पर हीली ने अपना रिएक्शन दिया, जिसके बाद उस यूजर ने हीली से माफी भी मांगी.

दरअसल यूजर ने एक तस्वीर स्टार्क की शेयर की थी जिसमें वो अपनी वाइफ के साथ खड़े हैं और काफी निराश हैं. तस्वीर को देखकर क्रिकेटर की वाइफ ने अपना रिएक्शन दिया और यूजर को टैग करके कहा, 'फिल ह्यूज के दुनिया से जाने के बाद की यह तस्वीर है, जो आपने अपने बेवकूफ मीम्‍स के लिए इसका इस्तमाल किया है.'  हीली के इस बात को जानकर यूजर ने माफी मांगी और कहा कि वो सिर्फ मजाक के तौर पर ही इस तस्वीर को इस्तमाल किया गया है. इसपर हीली ने फिर से जवाब दिया औऱ लिखा, 'मीम्‍स मजाकिया होने चाहिए, यह बिल्कुल भी नहीं है.'

ये भी पढ़े: ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी, UAE में यह टीम जीतेगी IPL 2020 का खिताब तो यह खिलाड़ी बनेगा 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट'

गौरतलब है कि मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) 2015 के बाद से आईपीएल में नहीं खेले हैं. साल 2018 में केकेआर (Kolkata Knight Riders) ने उन्हें 9.6 करोड़ रूपये में खरीदा था लेकिन चोटिल होने के बाद से वो आईपीएल से बाहर हो गए थे. 2019 का आईपीएल भी स्टार्क ने वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए हिस्सा नहीं लिया था. 

मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल में
अबतक स्टार्क ने आईपीएल में केवल 2 सीजन ही खेल पाएं हैं. जिसमें उनके नाम 34 विकेट दर्ज है. बता दें कि आईपीएल 2020 के ऑक्शन के लिए स्टार्क ने अपना नाम नहीं भेजा था. ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज को आईपीएल में ना देख पाना क्रिकेट फैन्स के लिए यकीनन बुरी खबर है.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com