IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम पिछले सीजन में तीसरे नंबर पर रही थी. इस बार पिछले परफॉर्मेंस से अच्छा परफॉर्मेंस करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. ऐसे में टीम के खिलाड़ी अभ्यास सत्र में खूब पसीना बहा रहे हैं. चाहे कप्तान श्रेयस अय्यर हों या फिर स्टार बल्लेबाज शिखर धवन, सभी प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं. वहीं. दूसरी ओर दिल्ली के बल्लेबाज ललित यादव अपने तरीके से भरपूर अभ्यास कर रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ललित अपने अलग अंदाज की बल्लेबाजी शैली से गेंदबाज को हैरान कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ललित गेंदबाज के खिलाफ उलटे बल्ले से विकेटकीपर के पीछे शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. बल्लेबाज लल़ित के शॉट को देखकर गेंदबाज भी हैरान रह जाता है.वीडियो में ललित की बल्लेबाजी देख फैन्स काफी खूश नजर आ रहे हैं.
Straight outta @LalitYadav03's textbook #Dream11IPL #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/K038ynsSV7
— Delhi Capitals (Tweeting from ????????) (@DelhiCapitals) September 13, 2020
बता दें कि ललित यादव (Lalit Yadav) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के ऑक्शन में महज 20 लाख रूपये में खरीदा है, लेकिन टैलेंट उनमें कूट-कूट कर भऱा हुआ है. बता दें कि ललित मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तो हैं ही बल्कि ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में भी सक्षम हैं. ललित धमाकेदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं.
He doing more practice than anyone ????
— Bhargav (@Out_SideEdge) September 13, 2020
ललित यादव दो बार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का बड़ा कारनामा अपने छोटे से करियर में कर चुके हैं. अंडर 14 क्रिकेट में इन्होंने 40 ओवर वाले मैच में दोहरा शतक जमाने का कमाल भी कर दिखाया है. बता दें कि ललित ने अबतक 12 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 40.71 के औसत से 570 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है. वहीं, 17 लिस्ट ए मैचों में 35.12 की औसत से 281 रन भी बनाए हैं. टी-20 में ललित ने अबतक 30 मैच खेलकर 408 रन बनाए हैं.
He can be our no. 6, just some good guidance and belief from Punter and he will be superb.
— Aditya¹⁸ Cricastic¹⁷ (@Adi_Rukhster06) September 13, 2020
Give him a chance.
गेंदबाजी से ललित ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 विकेट, लिस्ट ए में 18 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में ललित के नाम 209 विकेट दर्ज है. ऐसे में इस बार ललित दिल्ली कैपिटल्स के लिए कितना कारगर साबित हो पाएंगे ये तो वक्त ही बताएगा. आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है.
आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरूआत 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम के खिलाफ मैच खेलकर करेगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं