विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2020

IPL 2020: कोरोना पॉजिटिव दीपक चाहर ने Video शेयर कर कहा- 'मैं ठीक हो रहा हूं..', तो बहन ने यूं किया रिएक्ट, देखें

IPL 2020: दीपक चाहर (Deepak Chahar) चेन्नई सुपरकिंग्स के उन दो खिलाड़ियों में एक हैं जिनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हैं. 14 दिनों के बाद गेंदबाज का टेस्ट किया जाएगा, उसके बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही टीम के बाकी सदस्य के साथ अभ्यास कर पाएंगे.

IPL 2020: कोरोना पॉजिटिव दीपक चाहर ने Video शेयर कर कहा- 'मैं ठीक हो रहा हूं..', तो बहन ने यूं किया रिएक्ट, देखें
IPL 2020 कोरोना पॉजिटिव दीपक चाहर ने अपने स्वास्थ को लेकर दिया यह अपडेट VIDEO
  • दीपक चाहर ने वीडियो शेयर कर फैन्स को अपने स्वास्थ को लेकर दिया अपडेट
  • दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
  • आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL 2020: दीपक चाहर (Deepak Chahar) चेन्नई सुपरकिंग्स के उन दो खिलाड़ियों में एक हैं जिनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हैं. 14 दिनों के बाद गेंदबाज का टेस्ट किया जाएगा, उसके बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही टीम के बाकी सदस्य के साथ अभ्यास कर पाएंगे. बता दें कि सीएसके के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, 14 दिनों के क्वारंटीन के बाद इन प्रभावित खिलाड़ियों का टेस्ट होगा. वहीं. गेंदबाज दीपक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और अपने स्वास्थ को लेकर बात की है. अपने वीडियो में दीपक ने कहा है कि वो ठीक हो रहे हैं, और जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. क्रिकेटर ने अपने फैन्स को उनके सपोर्ट और दुआ के लिए धन्यवाद कहा और साथ ही सभी से सुरक्षित रहने को कहा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दीपक ने अपने फैन्स से लेग डे को मिस नहीं करने की बात भी की है. दीपक चाहर के अलावा सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दीपक चाहर की बहन मालती चाहर (Malti Chahar) ने भी अपने भाई के द्वारा शेयर की गई वीडियो पर मजेदार कमेंट कर अपना रिएक्शन दी है.

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कोविड-19 (COVID-19) पॉजिटिव पाए गए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दल के 13 सदस्यों के अलावा बाकी सभी सदस्य नवीनतम नतीजों में नेगेटिव आए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) की इस फ्रेंचाइजी के सीईओ केएस विश्वनाथन ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विश्वनाथन ने इससे पहले कहा था कि सोमवार को हुए परीक्षण में पहले पॉजिटिव पाए गए 13 खिलाड़ी भी नेगेटिव आए हैं जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर और भारत ए के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं. 

विश्वनाथन ने दुबई से कहा, ‘‘दल के 13 सदस्यों के अलावा बाकी सभी कोविड-19 नेगेटिव पाए गए हैं। गुरुवार, तीन सितंबर को उनका एक और परीक्षण होगा। हमारे शुक्रवार, चार सितंबर से ट्रेनिंग शुरू करने की संभावना है. बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) को देखते हुए ही आईपीएल को भारत से बाहर कराने का फैसला किया गया था. लेकिन सीएसके 13 सदस्य के कोरोना पॉजिटिव आने से आईपीएल के आयोजन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. 

(इनपुट भाषा से)

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com