विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

INDvsNZ: घरेलू मैदान पर कुलदीप यादव को नहीं मिला खेलने का मौका, परिजन और फैंस निराश

कानपुर के लोगों को उम्‍मीद थी कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के आज अपने घरेलू, कानपुर के मैदान पर टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनने का मौका मिलेगा.

INDvsNZ: घरेलू मैदान पर कुलदीप यादव को नहीं मिला खेलने का मौका, परिजन और फैंस निराश
कुलदीप यादव को अपने होमग्राउंड पर वनडे खेलने का मौका नहीं‍ मिल पाया (फाइल फोटो)
  • टीम इंडिया पुणे वनडे की टीम को ही बरकरार रखा
  • कुलदीप के होम ग्राउंड पर न खेलने से निराश हुए फैंस
  • कोच ने कहा, कुलदीप को कल नेट पर अभ्‍यास कराया था
कानपुर: कानपुर के लोगों को उम्‍मीद थी कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के आज अपने घरेलू, कानपुर के मैदान पर टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा बनने का मौका मिलेगा. ग्रीन पार्क पर तीसरे और अंतिम वनडे मैच में टीम में शामिल नहीं हो पाने के कारण उनके कोच, परिजन और स्थानीय दर्शक काफी निराश हो गए. कुलदीप को पुणे में खेले गये पिछले मैच में भी टीम में नहीं लिया गया था लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें अपने घरेलू मैदान पर मौका मिलेगा. भारतीय टीम प्रबंधन ने हालांकि पिछले मैच में जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करवाने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया. कुलदीप कानपुर के जाजमऊ इलाके रहने वाले हैं लेकिन उनका परिवार भी मैच देखने के लिये नहीं पहुंचा.इस युवा स्पिनर को दस साल की उम्र से गेंदबाजी के गुर सिखाने वाले उसके कोच कपिल पांडे ने कहा, 'हां, अंतिम एकादश में कुलदीप का नाम नहीं होने से मुझे निराशा हुई क्योंकि उसने हाल में उसने अच्छी गेंदबाजी की है और मैं मान रहा था कि ग्रीन पार्क के घरेलू मैदान पर उनका चयन जरूर होगा. कुलदीप ने यहां नेट पर बहुत पसीना बहाया है और वह इस मैदान के बारे में बहुत अच्छे से जानता है.’ उन्होंने कहा, ‘कल कुलदीप को मैंने नेट पर अभ्यास भी कराया था और उसने उम्मीद भी जताई थी कि उसे अंतिम 11 में चुन लिया जायेगा. कुलदीप के नहीं चुने जाने से मैं बहुत उदास हूं और खुद कुलदीप भी उदास होंगे. मेरी मैच शुरू होने से पहले उससे बात नहीं हुई लेकिन अपने शहर अपने लोगों के सामने पहला एकदिवसीय मैच न खेल पाने का गम तो उसे भी होगा.’ कुलदीप ने भी कल बातचीत में अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद जताई थी.

वीडियो: टीम इंडिया की सीरीज जीत में रोहित शर्मा चमके
पांडे से जब पूछा गया कि कुलदीप का परिवार क्या स्टेडियम में पहुंचा है, उन्होंने कहा ‘उनका कार्यक्रम था कि कुलदीप के अंतिम एकादश में चयन होने के बाद ही स्टेडियम आएंगे.’ कुलदीप के शहर के उनके प्रशंसक भी काफी उदास हैं. कुलदीप को प्रोत्साहित करने के लिये पोस्टर बैनर लेकर आए एक प्रशंसक अमित सिन्हा ने कहा कि अब कुलदीप मैच ही नही खेल रहा है तो फिर इन बैनर पोस्टर लगाने का कोई औचित्य नहीं. (इनपुट: भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, IND Vs NZ, Kanpur ODI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com