Indian team set a world record, IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 402 रन बनाए. भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 154 जबकि इशान किशन ने 125 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 48 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से नांगेयालिया खरोटे ने चार जबकि राशिद खान ने तीन विकेट चटकाए. बता दें कि भारत 402 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 402 रन पर ऑलआउट होकर भारतीय टीम ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम बना लिया है. भारत की ओऱ से 402/10 का स्कोर वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑल-आउट होने पर सबसे बड़ा टीम स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2019 में वेस्टइंडीज की टीम के नाम था. वेस्टइंडीज ने सेंट जॉर्ज में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 389/10 का स्कोर बनाया था.
इसके अलावा भारतीय टीम वनडे में सबसे ज्यादा 400 रन का टोटल बनाने वाली टीम बन गई है. भारत का यह वनडे में 8वां 400 टीम टोटल है. साउथ अफ्रीका ने 8 बार ऐसा कारनामा वनडे में किया है.
पुरुषों के वनडे मैच की एक पारी में किसी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीम
- 8 बार - भारत
- 8 बार - साउथ अफ्रीका
- 7 बार - इंग्लैंड
- 3 बार - ऑस्ट्रेलिया
शुभमन गिल और ईशान किशन का धमाका
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 के स्कोर पर लगा। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 39 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की.
अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए भारतीय टीम की तरफ से यह सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया. ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली. ईशान के वनडे करियर का यह दूसरा शतक था। शुभमन गिल 110 गेंदों पर 2 छक्के और 22 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए.
गिल के वनडे करियर का यह 9वां शतक था। इन दोनों के आउट होने के बाद एक समय 450 के आस-पास जाती दिख रही भारतीय पारी मुश्किल से 402 तक पहुंच सकी। भारतीय टीम निचला बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. श्रेयस अय्यर 26 और वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाए। केएल राहुल खाता नहीं खोल सकी। भारतीय टीम 49.5 ओवर में ऑलआउट हो गई.
ये भी पढ़ें- Shubman Gill: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं