विज्ञापन

टीम इंडिया के फ्लाइट में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ ली सेल्फी, भविष्य की ओपनिंग जोड़ी को देख फैन्स गदगद

Vaibhav Sooryavanshi selfie with Abhishek Sharma on the flight: वैभव सूर्यंवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. सबकी नजर आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.

टीम इंडिया के फ्लाइट में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ ली सेल्फी, भविष्य की ओपनिंग जोड़ी को देख फैन्स गदगद
IND vs IRE, T20I: Vaibhav Sooryavanshi With Abhishek Sharma on the flight

15-year-old Vaibhav Sooryavanshi  Selfie With Abhishek Sharma: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई. टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है. टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे. इस टी-20 टीम मे साथ पहली बार सीनियर टीम में चुने गए वैभव सूर्यवंशी की फ्लाइट से पहली तस्वीर सामने आई है. वैभव सूर्यवंशी, फ्लाइट में अभिषेक शर्मा के साथ बैठे थे और उनके साथ उन्होंने सेल्फी भी ली है. दोनों की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, उसे देखकर फैन्स गदगद हो गए. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था. वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

बता दें कि भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. इसके बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे. 

अपनी खुशी बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं- वैभव सूर्यवंशी

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने कहा, "इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने जिस वजह से पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया. वह सपना अब पूरा हो गया है. उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ। मैं सच में इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता." वैभव ने कहा, "मैंने जब वह टी-शर्ट देखी तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो. मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सका. कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. हमें उस समय प्रतिक्रिया देने किए शब्द नहीं मिलते। मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगा.

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi: 'मेरा सपना सच हो गया', BCCI ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो, टीम इंडिया की जर्सी देख छलकी खुशियां

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India, Ireland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com