IND vs ENG 4th T20I : चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज में लगातार तीसरी जीत हासिल की. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त बनाने में सफल हो गई. आजके मैच में भारत के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे. कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका. अय्यर ने 80 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 7 विकेट पर 157 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने 42 गेंद पर 59 रन और हैरी ब्रूक ने 35 गेंद पर 79 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. भारत की शर्मनाक हार के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, अश्विन से लेकर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर भारत के बल्लेबाजों को फटकार लगा.
क्या हुआ मैच में
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीता है और बल्लेबाजी का फैसला लिया,. भारतीय टी20 कप्तान के रूप में अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीता है. लेकिन कप्तान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ. भारत के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहे. भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी 15 और अभिषेक शर्मा 16 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन एक बार फिर सस्ते में निपट लिए गए. ईशान ने 4 रन की पारी खेली, वहीं, शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हुए.
पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स का फूटा गुस्सा
भारतीय बल्लेबाजों के खराब बल्लेबाजी को देखकर पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स काफी गुस्से में नजर आए. फैन्स भी सोशल मीडिया पर भारतीय बैटरों की नाकामी से खफा नजर आए और एक्स पर पोस्ट शेयक कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.
सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा
वहीं, सुनील गावस्कर ने SonyLiv पर कमेंट्री के दैरान वैभव के विकेट पर रिएक्ट करते हुए कहा, "गेंद ऑफ-स्टंप के बाहर छोटी थी और वैभव सूर्यवंशी ने छक्का मारने की कोशिश की.. हर गेंद पर छक्का मारने की ज़रूरत नहीं है."
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कमेंट्री के दौरान भारत के बल्लेबाजों की हालत देखकर कहा, "ओल्ड ट्रैफर्ड के बाद से ही हम देख रहे हैं कि भारतीय बल्लेबाजों को बाउंसर से परेशानी हो रही है. उस समय रोहित शर्मा थे, जिन्होंने ब्रिस्टल में शतक लगाया था और बाउंसर गेंदों को आसानी से स्टैंड्स में भेज देते थे."
Those shots go up and over mid wicket into the top tier in India. Much harder to play that shot in England unless u get inside the ball
— Ravi Bopara (@ravibopara) July 9, 2026
अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "इंग्लैंड का बेरहम खेल जारी है!भारत के लिए सीखने का अच्छा मौका."
दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए कहा, "कॉन्फिडेंस की कमी की वजह से वे विकेट गंवा रहे हैं. वे ठीक से सोच नहीं पा रहे हैं और कई तरह की मुश्किलों में हैं. वे एक्स्ट्रा बाउंस के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पा रहे हैं और ऐसे शॉट्स खेल रहे हैं जो इंग्लैंड में नहीं खेले जा सकते."
England continue being ruthless!
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) July 9, 2026
Good learning curve for India. #INDvENG
वहीं, कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने पोस्ट में लिखा, Unacceptable
Unacceptable.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) July 7, 2026
ये भी पढ़ें- 13, 14, 15! वैभव सूर्यवंशी ने लगाई फ्लॉप होने की हैट्रिक, जोफ्रा ऑर्चर के 'ब्रह्मास्त्र' का ऐसे बने शिकार
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने 80 रन की पारी खेलकर रचा इतिहास, बतौर कप्तान बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं