विज्ञापन

भारत या श्रीलंका महिला टीम, किसका होगा महिला एशिया कप 2026 पर कब्जा? आंकड़े दे रहे हैं गवाही

श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीत खबर लिखे जाने तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम को 25 मुकाबलों में जीत मिली है.

भारत या श्रीलंका महिला टीम, किसका होगा महिला एशिया कप 2026 पर कब्जा? आंकड़े दे रहे हैं गवाही
भारत महिला खिलाड़ी

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (13 सितंबर) भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्जा होगा. जारी टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अपराजित रहते हुए फाइनल में पहुंची हैं. इसलिए दोनों देशों के ही क्रिकेट प्रेमियों को आस है कि इस बार उनके देश में महिला एशिया कप की ट्रॉफी आ सकती है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम का जीत प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक है. 

तीनों मैच जीतकर ग्रुप 'ए' में शीर्ष पर थी भारतीय महिला टीम 

महिला एशिया कप 2026 के लिए सभी टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया हैं. जहां भारतीय महिला टीम ग्रुप 'ए' का हिस्सा थी. यहां टीम का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा. टीम अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाब हुई थी. टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की पहली भिड़ंत थाईलैंड के खिलाफ हुई थी. जहां टीम को 94 रनों से जीत मिली. इसके बाद टीम हांगकांग के खिलाफ 137 रन और पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट से कामयाबी हासिल करने में कामयाब रही. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की भिड़ंत बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के साथ हुई थी. जहां टीम को 40 रनों से जीत मिली थी. 

वहीं जारी महिला एशिया कप में श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम के सफर को देखे को तो वह भी अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल करने में कामयाब हुई थी. टीम ने ग्रुप 'बी' में पहला स्थान हासिल करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया था. श्रीलंका ने अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ मुकाबले से की थी. जहां टीम को नौ विकेट से जीत मिली थी. इसके पश्चात टीम इंडोनेशिया के खिलाफ 75 और बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट से कामयाबी हासिल करने में कामयाब रही. सेमीफाइनल में श्रीलंकाई महिला टीम ने पाकिस्तानी महिला टीम को चार विकेट से मात दी थी. 

भारत बनाम श्रीलंका महिला के बीच मुकाबलों के आंकड़े 

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले बात करें भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच आंकड़े के बारे में तो यहां भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम को 25 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंकाई महिला टीम पांच मुकाबलों में कामयाबी हासिल करने में कामयाब हुई है. दोनों एशियाई टीमों के बीच खेला गया एक टी20 मुकाबला बिना किसी नतीजे के साथ भी समाप्त हुआ है.

पहली बार 2009 में आमने-सामने हुई थी भारत और श्रीलंका की महिला टीमें 

भारत और श्रीलंका की महिला टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट के तहत इंटरनेशनल क्रिकेट में 2009 में आमने-सामने हुई थीं. उस दौरान टी20 वर्ल्ड कप जारी था. टूर्नामेंट का एक मुकाबला टॉनटन में खेला गया. जहां कम स्कोर वाले इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंकाई महिला टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी थी. 

पिछली बार दोनों टीमें दिसंबर 2025 में भारतीय जमीं पर टी20 फॉर्मेट के तहत आमने सामने हुई थीं. जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी. यहां मेजबान टीम ने श्रीलंका को 5-0 से हराया था.

महिला एशिया कप की मौजूदा चैंपियन है श्रीलंका

श्रीलंकाई महिला टीम महिला एशिया कप की मौजूदा चैंपियन है. पिछली बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला साल 2024 में भारत और श्रीलंका के बीच दांबुल्ला में खेला गया था. जहां श्रीलंकाई महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को आठ विकेट से हराते हुए सबको चौंका दिया था. 

यह भी पढ़ें- 'मुझे ज्यादा स्मार्ट बना दिया', 1980 के दशक में पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, अपनी ही फोटो देखकर छूट गई हंसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Sri Lanka Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com