विज्ञापन

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो मुकाबला, जानिए चेपॉक की पिच-मौसम और प्लेइंग 11 समेत सबकुछ

IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super-Eight Match Preview: यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो मैच है. भारत को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो जीत तो चाहिए ही साथ में नेट रन रेट (NRR) भी मजबूत करना होगा.

IND vs ZIM, T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए करो या मरो मुकाबला, जानिए चेपॉक की पिच-मौसम और प्लेइंग 11 समेत सबकुछ
IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super-Eight Match Preview weather playing 11

IND vs ZIM T20 World Cup 2026 Super-Eight Match Preview: आज की शाम चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में होने वाला भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबला सिर्फ एक मुकाबला नहीं है. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो मैच है. भारत को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो जीत तो चाहिए ही साथ में नेट रन रेट (NRR) भी मजबूत करना होगा. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की हार ने टीम का आत्मविश्वास और पॉइंट्स टेबल दोनों को झटका दिया है. ऐसे में आज का मुकाबला दबाव से भरा रहेगा. भारतीय टीम में बदलाव की उम्मीद है, खासकर मिडिल ऑर्डर को स्पिन के खिलाफ मजबूत करने के लिए और इस लिहाज से संजू सैमसन की मौजूदगी टीम के लिए अहम हो सकती है.

भारतीय टीम की ताकत और कमजोरी

ताकत - जसप्रीत बुमराह शानदार लय में हैं. पिछले मैच में उन्होंने 3 विकेट लेकर असर डाला था. वहीं चेन्नई में वरुण चक्रवर्ती का अनुभव भी टीम के काम आ सकता है.

कमजोरी:
पावरप्ले में टॉप ऑर्डर की धीमी बल्लेबाजी और विकेट गिरना. वहीं मिडिल ओवरों में स्पिन के सामने बार-बार लड़खड़ाना भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण है.

X-फैक्टर:
संजू सैमसन अगर टिककर खेल गए तो मिडिल ओवरों में विकेट बचाने के साथ तेज रन भी बनते दिख सकते हैं.

पिच और मौसम का मिजाज

चेपॉक की पिच को लंबे समय से स्पिन गेंदबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां गेंद अच्छे से टर्न लेती है और स्पिनर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को जकड़ लेते हैं. मैच आगे बढ़ने के साथ पिच और धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में स्पिनर्स और ज्यादा असरदार हो जाते हैं. वहीं आउटफील्ड भी ज्यादा तेज नहीं है, इसलिए शॉट सही टाइमिंग से न खेला जाए तो गेंद बाउंड्री तक पहुंचने में समय लेती है. चौके-छक्के लगाना यहां आसान काम नहीं है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 151 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर करीब 127 रन रहता है.

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. नई गेंद से हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिलती है, जिससे ओपनर्स को संभलकर खेलना पड़ता है. कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है.

मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहेगा. हालांकि शाम को 70% से ज्यादा नमी रहेगी, जिससे ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है. टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे

तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (c), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (wk), ब्रायडन इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com