विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका, ऐसा कारनामा करते ही रच देंगे इतिहास

India vs Zimbabwe 2nd T20I: हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. आजका मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

Vaibhav Sooryavanshi: दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तहलका, ऐसा कारनामा करते ही रच देंगे इतिहास
India vs Zimbabwe 2nd T20I: Free Live Streaming, Playing XI, Pitch Report, Weather Report, Head-to-Head | India tour of Zimbabwe, 2026

Vaibhav Sooryavanshi, IND vs ZIM 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच हरारे में आज खेला जाएगा. पिछले मैच में 15 साल के वैभव ने केवल 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली थी. अपनी अर्धशतकीय पारी में वैभव ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे. अब दूसरे टी-20 में वैभव से एक और ऐसी ही पारी की उम्मीद है. बता दें कि पहले टी-20 में वैभव सबसे कम उम्र में अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बने थे. वहीं, अब उनके पास टी-20 में 150 छक्के पूरा करने का मौका होगा. अबतक 143 छक्के वैभव लगा चुके हैं. वैभव 7 छक्के लगाकर टी-20 में सबसे कम उम्र में 150 छक्के लगाने का महारिकॉर्ड बना सकते है. वैसे, जब-जब वैभव मैदान पर 20 से 30 गेंद तक खेल लेते हैं तो उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो जाते हैं. ऐसे में दूसरे मैच में भी उनसे ऐसे ही करिश्मा की उम्मीद है. 

भारत Vs ज़िम्बाब्वे दूसरा T20I: मैच: 

  • ज़िम्बाब्वे बनाम भारत, दूसरा T20I
  • तारीख: शनिवार, 25 जुलाई 2026
  • समय: शाम 4:30 बजे (IST)
  • वेन्यू: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20I: प्लेइंग 11 बदलाव की संभावना न के बराबर

सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद भारत के उसी प्लेइंग XI के साथ उतरने की उम्मीद है. टीम में चोट की कोई नई समस्या नहीं है और श्रेयस अय्यर के उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ बने रहने की संभावना है. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. मयंक यादव ने पहले मैच में शुरुआती सफलता दिलाकर प्रभावित किया था, और भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई के अपनी जगह बनाए रखने की उम्मीद है.

भारत संभावित 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव। भारत क्रिकेट जर्सी

जिम्बाब्वे संभावित 11: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी

भारत के जिम्बाब्वे दौरा

मैच तारीख  वेन्यू    समय (IST)
पहला T20I  23 जुलाई, 2026 (गुरुवार)हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
दूसरा T20I    25 जुलाई, 2026 (शनिवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
तीसरा T20I 26 जुलाई, 2026 (रविवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर रच देंगे इतिहास, बतौर कप्तान बना देंगे 'किस्मत' वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zimbabwe, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com