विज्ञापन

India vs Sri Lanka Day 5 Weather: आखिरी दिन बारिश बनेगी विलेन? सामने आया बड़ा अपडेट, श्रीलंका के खिलाफ जीत से 6 विकेट दूर भारत

India vs Sri Lanka Day 5 Weather: भारतीय टीम के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की शानदार बढ़त थी. इसके बाद भारत दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला.

India vs Sri Lanka Day 5 Weather: आखिरी दिन बारिश बनेगी विलेन? सामने आया बड़ा अपडेट, श्रीलंका के खिलाफ जीत से 6 विकेट दूर भारत
India vs Sri Lanka Day 5 Weather:

galle international stadium weatherभारतीय टीम गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है. मुकाबले के चौथे दिन जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी है. यहां से भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है, जबकि श्रीलंकाई टीम जीत से 288 रन दूर है.

ऐसे में क्या आखिरी दिन बारिश बनेगी विलेन? इसको लेकर Accuweather.com की मानें तो आज बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रियलफील तापमान 39 डिग्री तक महसूस हो सकता है. दिन की शुरुआत हल्की बारिश के साथ होने की संभावना है, जबकि बाकी समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम उमस भरा रहेगा. वर्षा की संभावना 75 प्रतिशत है और करीब 5.7 मिमी बारिश दर्ज हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा लगभग 76 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे मैच के दौरान ओवरों के नुकसान की आशंका भी बनी हुई है. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश की संभावना 39 से 58 प्रतिशत के बीच है, जबकि इसके बाद मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

India vs Sri Lanka Day 5 Weather: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए. इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई. केएल राहुल 11 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पड्डिकल ने 16 बाउंड्री के साथ 167 रन की पारी खेली. इनके अलावा, ध्रुव जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए. मेजबान टीम से प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट निकाले. असिथा फर्नांडों को 2 विकेट हाथ लगे.

इसके बाद, श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई, जिसके साथ टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर शानदार लीड बना ली. इस पारी में सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन जोड़कर टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. सोनल 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके. मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की शानदार बढ़त थी. इसके बाद भारत दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला. इस पारी में टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पड्डिकल ने 44 रन की पारी खेली. इनके अलावा, केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडों ने 4 विकेट निकाले. प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट चटकाए.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम चौथे दिन के खेल तक 84/4 का स्कोर ही बना सकी. श्रीलंका को 13 के स्कोर पर निशान मदुष्का (6) के रूप में पहला झटका लगा. टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ा था कि पसिंदु सूरियाबंदारा (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे. टीम ने 21 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी खो दिया.

यहां से कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने लाहिरू उदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़े और फिर सोनल दिनुशा के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी की. फिलहाल धनंजय 31 रन और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं. इस पारी में भारत की तरफ से मानव सुथार सर्वाधिक 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका है.

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com