गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन जैसे ही रवींद्र जडेजा ने केशरा नुवान्था का विकेट हासिल किया, वैसे ही वह एक खास क्लब में शामिल हुए, जिसमें कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी हैं. यह रवींद्र जडेजा का 350वां टेस्ट विकेट रहा और इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. बता दें, देवदत्त पडिक्कल की 167 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. श्रीलंका की आधी टीम 90 पर पवेलियन लौट चुकी थी. लेकिन फिर सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला.
350 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय
रवींद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में 350 शिकार करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनील कुंबले के नाम है. जिन्होंने 619 शिकार कि किए हैं. इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (537), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) हैं. इस लिस्ट में जडेजा पांचवें स्थान पर हैं.
सर्वाधिक विकेट लेने वाले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर
बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा अब तीसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, जिनके नाम टेस्ट में 350 विकेट हैं. उनसे पहले दो खिलाड़ी- रंगना हेराथ और डेनियल विटोरी ही ऐसा कर पाए हैं. जडेजा ने 58.12 की स्ट्राइक रेट से विकेट निकाले हैं. कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले सभी लेफ़्ट-आर्म स्पिनरों में, सिर्फ़ केशव महाराज का स्ट्राइक-रेट (56.4) जडेजा के 58.1 से बेहतर है.
लेफ़्ट-आर्म स्पिनरों में सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट
- 433 - रंगना हेराथ
- 362 - डैनियल विटोरी
- 350* - रवींद्र जडेजा
- 297 - डेरेक अंडरवुड
- 271 - तैजुल इस्लाम
148 सालों में केवल चौथे खिलाड़ी
इतना ही नहीं जडेजा टेस्ट क्रिकेट के 148 सालों के इतिहास में 4 हजार रन और 350 के डबल वाले केवल चौथे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ़ तीन और खिलाड़ियों ने 4000 से ज़्यादा रन और 350 से ज़्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. कपिल देव (5248, 434), इयान बॉथम (5200, 383) और डेनियल विटोरी (4531, 362).
यह भी पढ़ें: 'फुटबॉल में मेरा आखिरी साल': रिटायरमेंट पर रोनाल्डो का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IND vs SL: ये कैसा रिकॉर्ड! ध्रुव जुरेल के इन आंकड़ों को देख पकड़ लेंगे माथा, अब गंभीर के भरोसे पर उतरे खरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं