
9.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
9.3 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर ईशान ने सामने की ओर करारा शॉट लगाया| गेंदबाज़ से हुई मिसफील्ड, एक रन मिल गया|
9.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बल-बाल बचे बल्लेबाज़| कैच की अपील थी लेकिन जब अम्पायर ने इसे चेक किया तो पाया कि ज़मीन पर टप्पा खाने के बाद गेंद कीपर के दस्तानों में गई थी इस वजह से नॉट आउट दिया गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और उसके बाद टप्पा खाकर पीछे वाले पैर के जूते से टकराते हुए कीपर के ग्लव्स में प्रस्थान कर गई थी जिसके बाद कैच की अपील हुई|
9.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक रन हासिल किया गया|
गेंदबाजी में परिवर्तन!! केशव महाराज को लाया गया है...
8.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
8.5 ओवर (3 रन) तीन रन मिल जायेंगे यहाँ पर| बढ़िया बैकफुट पंच गायकवाड कवर्स की दिशा में खेला गया| फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका| बल्लेबाजों ने इस बीच तीन रन्स भाग लिए|
8.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
8.3 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ को छोड़ती हुई निकली| कोई रन नहीं हुआ|
8.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
8.1 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| 18/2 भारत|
7.5 ओवर (0 रन) बाहरी किनारा लेकर स्लिप तक कैरी नहीं कर पाई गेंद| सॉफ्ट हैण्ड से खेलने का फायदा हुआ| बाहर की उछाल भरी गेंद को दूर से डिफेंड करने गए थे जहाँ किनारा लग गया था| भाग्यशाली रहे कि फील्डर के आगे गिर गई बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
7.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.2 ओवर (4 रन) चौका! अंदरूनी किनारा लगा और विकेट्स को मिस करते हुए फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई गेंद चार रनों के लिए| दो भारतीय बल्लेबाज़ तो इसका शिकार हुए लेकिन किशन बच गए| डिफेंड करने गए थे जहाँ अंदरूनी किनारा लग गया था|
7.1 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
6.6 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| 14/2 भारत, एक बड़ी साझेदारी की दरकार|
6.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
6.4 ओवर (1 रन) चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
6.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पुश किया| तेज़ी से रन भागे| फील्डर द्वारा डायरेक्ट हिट हुआ लेकिन बल्लेबाज़ सुरक्षित|
6.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए|
6.1 ओवर (0 रन) पड़कर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे परखने में ग़लती की| एक डॉट बॉल हो गई|
5.6 ओवर (4 रन) शानदार कवर ड्राइव!!! आते ही आक्रामक रूप अपनाते हुए किशन| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को दूर से ही पैर निकालकर ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए|
5.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया|
5.4 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करने का मन बनाया|
5.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
5.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.1 ओवर (0 रन) आउट!!! बोल्ड!! वेन पार्नेल ने धवन का विकेट चटकाया| 4 रन बनाकर गब्बर लौट गए पवेलियन| शरीर के पास डाली गई गेंद को गब्बर ऑफ़ साइड पर खेलना चाहते थे| पड़कर अंदर आई गेंद और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स से जा टकराई| खुद से निराश होकर पवेलियन की तरफ लौटे| टीम इंडिया को अब यहाँ से सम्भलना है अगर तो एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी| 8/2 भारत, लक्ष्य से 242 रन दूर|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 10 के बाद 24/2 भारत| 180 गेंदों पर 226 रनों की दरकार|