विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2018

वन-डे में विराट कोहली के शतक पर इस पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी

कोहली ने वन-डे में 35 शतक जबकि टेस्ट में 21 शतक जमाए हैं.

Also Read in
वन-डे में विराट कोहली के शतक पर इस पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी
विराट कोहली(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सेंचुरी जमाने के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है. कई क्रिकेट जानकारों का मानना है विराट कोहली करियर में सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. कोहली ने वन-डे में 35 शतक जबकि टेस्ट में 21 शतक जमाए हैं. जहां इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोहली को सर्वकालिक महान वन-डे बल्लेबाज करार दिया. तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है.
 

  सहवाग का मानना है कि विराट अपने वन-डे करियर का अंत 62 शतकों के साथ करेंगे, जो 24 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 वन-डे शतकों की तुलना में 13 ज्यादा हैं. लगता है क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, और क्रिकेट जगत से जुड़े अन्य दिग्गज हस्तियों के पास कोहली की तारीफ में शब्द कम पड़ गए हैं. 

VIDEO : सेंचुरियन में शतक बनाने के बाद विराट कोहली​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com