विज्ञापन
4 years ago

India vs Pakistan T20 World Cup Live Updates: भारत औऱ पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला आज मेलबर्न में खेला जाएगा. आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ कभी ना हारने का रिकॉर्ड पिछली बार टूटने से आहत भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के अपने पहले सुपर 12 चरण के मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी को हराकर देश को दीवाली का तोहफा देने के इरादे से उतरेगी. इस मैच पर बारिश की गाज गिरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन यहां के मौसम के जानकारों के अनुसार पूरा मैच रद्द होने की संभावना कम है. दोनों देशों के हजारों क्रिकेटप्रेमी इस मैच को देखने यहां जुटे हैं । स्टेडियम के सारे टिकट बिक चुके हैं. रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों के लिये यह एक आम मैच है लेकिन दोनों देशों के लाखों क्रिकेटप्रेमियों के लिये ‘ बस यही' मैच है. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी और धोनी बार बार कहते आये हैं कि क्रिकेट के मैदान पर बदले जैसा कोई शब्द नहीं होता. लेकिन पिछले एक साल में बहुत कुछ बदल गया. शाहीन शाह अफरीदी की खतरनाक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने पहली बार विश्व कप के किसी मैच में भारत को हराया. अफरीदी ने 31 रन देकर तीन विकेट लिये और पाकिस्तान को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों को निरूत्तर भी किया.

IND vs PAK, T20 World Cup 2022, LIVE Updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Pakistan, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com