विज्ञापन
9 minutes ago

India vs New Zealand LIVE भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup Final) का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है. देशभर में लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं. धर्मनगरी काशी में टी20 विश्व कप के फाइनल से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन कर प्रार्थना की. भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है. पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है. इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है. भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था. जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी.

India vs New Zealand T20 world cup final LIVE

T20 WORLD CUP 2026 FINAL: अभिषेक की फॉर्म पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला

हावड़ा: पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला का कहना है कि अभिषेक शर्मा T20 वर्ल्ड कप फाइनल में फॉर्म में वापसी करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे केरल के फैंस, संजू सैमसन पर टिकी खास उम्मीदें

केरल से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं ताकि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का रोमांच देख सकें. फैंस में खास उत्साह संजू सैमसन को लेकर है, जिनकी बेहतरीन फॉर्म ने न सिर्फ भारत को मजबूती दी है, बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की दौड़ में भी शामिल कर दिया है. समर्थकों को उम्मीद है कि स्थानीय हीरो सैमसन फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन कर भारत को खिताब बचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

T20 WORLD CUP 2026 FINAL: विभिन्न शहरों और राज्यों से बड़ी संख्या में ट्रेन से मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे क्रिकेट प्रेमी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है और क्रिकेट प्रेमी जीत को लेकर दुआएं और प्रार्थना कर रहे हैं. इसके साथ ही विश्व कप को यादगार बनाने के लिए अन्य तरीके अपना रहे हैं. इसी कड़ी में मैच देखने के लिए पहले विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर मैच से ही पहले पहुंचने लगे हैं. अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "मैं मूल रूप से भारत का रहने वाला हूं, लेकिन फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रहता हूं. हम खास तौर पर मैच देखने के लिए यहां आए हैं। आज अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या अच्छी बैटिंग कर सकते हैं."

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के लिए मैसूरु में फैंस ने गणपति मंदिर में चढ़ाए नारियल

कर्नाटक के मैसूरु में क्रिकेट प्रशंसकों ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत की कामना करते हुए अगराहारा स्थित गणपति मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. फैंस ने भगवान गणपति को नारियल अर्पित कर टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की. फाइनल से पहले मंदिर में पहुंचे लोगों का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि भारत ट्रॉफी अपने नाम करेगा.

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत–न्यूजीलैंड मुकाबले में अहमदाबाद का मौसम गर्म, पिच हाई-स्कोरिंग

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे, जहां भारत तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले टी20 विश्व खिताब की तलाश में है. अहमदाबाद में मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. पिच भी रन बनाने के अनुकूल मानी जा रही है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है. मैच शाम 7 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स व जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगा.

भारत की जीत की उम्मीद, संजू सैमसन शानदार फॉर्म में, फैन क्या बोले

गुवाहाटी में क्रिकेट प्रशंसकों में आज के भारत–न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह है. एक फैन ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और न्यूजीलैंड भी मजबूत प्रतिस्पर्धा दे रहा है, लेकिन उम्मीद भारत की जीत पर टिकी है. उन्होंने बताया कि संजू सैमसन बेहतरीन लय में हैं और फाइनल में उनके प्रदर्शन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

T20 WORLD CUP 2026 FINAL: संजू सैमसन को चीयर करने केरल से अहमदाबाद पहुंचे फैंस

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले केरल से बड़ी संख्या में प्रशंसक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं. सभी की नजरें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर संजू सैमसन पर टिकी हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया है. फैंस को उम्मीद है कि सैमसन आज न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी अपनी शानदार लय को जारी रखेंगे और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है. भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, तो न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.

India vs New Zealand Final: इंडिया ने कप उठाया, तो टी-शर्ट उतारकर नाचूंगा... नन्‍हा क्रिकेट फैन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसीटी20 विश्व कप के फाइनल मैच  को देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें आज बड़ी हुई हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के एक युवा फैन्‍स ने कहा, "भारत के लिए जीतना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड भी एक अच्छी टीम है. अगर विकेट जल्दी गिरते हैं, तो भारत के जीतने की संभावना है. भारत को अच्छा रन रेट बनाए रखना चाहिए और सेमीफाइनल की तरह ही ज्यादा रन बनाने चाहिए. अगर आज भारत कप जीतता है, तो मैं अपनी टी-शर्ट उतारकर घर में नाचूंगा."

T20 world cup final LIVE: हमारे खिलाड़ी बेस्‍ट... क्रिकेट मैच देखने अहमदाबाद पहुंचीं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी

आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसीटी20 विश्व कप के फाइनल मैच को देखने पहुंच गई हैं. जया किशोरी ने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत जीते. हमारे खिलाड़ी बेस्‍ट हैं और मुझे उम्मीद है कि आज भारतीय टीम जीतेगी. चाहे कुछ भी हो जाए, हम हमेशा अपनी टीम के साथ खड़े हैं. संजू सैंसन बहुत अच्छा खेल रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आज हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा.'

India vs New Zealand LIVE: धोनी मैच देखने पहुंचे अहमदाबाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद पहुंचे. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस हाई वोल्‍टेज मैच के देखने के लिए कई दिग्‍गज और सेलेब्रिटी अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं.

T20 world cup final: बस भारतीय टीम इसी तरह अच्‍छा खेलती रहे... क्रिकेट फैन

काशी में अस्‍सी घाट पर भारतीय टीम के लिए हवन करने पहुंचे क्रिकेट फैन ने कहा, "भारतीय टीम इस बार बहुत अच्छा खेल रही है. मैं चाहता हूं कि भारत इसी तरह खेलता रहे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी इस समय अच्छी फॉर्म में हैं. हम लोगों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और जीत के लिए हवन-पूजन किया है."

India vs New Zealand Final LIVE: क्रिकेट प्रेमी कर रहे पूजा-हवन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच से पहले क्रिकेट फैन ने कहा, "आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मैच है. भारतीय टीम अच्छा खेले, इसके लिए अस्सी घाट पर विशेष हवन और प्रार्थना की ताकि हमारी टीम विश्व कप जीते. हम लोगों ने प्रार्थना की कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और बॉलर अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप घर लाएं." टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच को लेकर भारत के हर कोने में उत्साह है और लोग जीत के लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com