विज्ञापन
4 years ago

 India vs New Zealand 2nd ODI Match Highlights: रायपुर में शनिवार को खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने 2 विकेट गवांकर 109 रन के टारगेट को 20.1 ओवर में आसानी से हासिल किया. कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 51 रन का अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. जबकि इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल ने नाबाद 40 रन बनाए. मेहमान टीम के लिए मिचेल सेंटनर और हेनरी शिपले ने एक-एक विकेट निकाले. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज को भारत ने 2-0 से अपने कब्जे में कर लिया है.

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड पर दबाव डालने का काम किया. जिसकी वजह से कीवी टीम 34.3 ओवर में सिर्फ 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. बॉलर्स के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की एक ना चली और 36 रन बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स उनके टॉप स्कोरर रहे. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए. जबकि हार्दिक पांड्या और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट झटके. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

इससे पहले, टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में 12 रनों की करीबी जीत दर्ज की थी. बता दें कि रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी कर रहा था. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे का स्कोरकॉर्ड

टीम इस प्रकार रही:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Here are the Highlights of the 2nd ODI Match between India and New Zealand straight from Shaheed Veer Narayan Singh Cricket Stadium, Raipur

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, New Zealand, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Thomas William Maxwell Latham, India Vs New Zealand 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com