भारत vs न्यूज़ीलैंड, दूसरा एक-दिवसीय Cricket Score
भारत vs न्यूज़ीलैंड, 2023 - एकदिवसीय Scoreboard

- प्लेयर ऑफ द मैचमोहम्मद शमी3/18(6)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| फिन ऐलेन | 5 | 0 | 0 | 0 | |
0.5 आउट!! क्लीन बोल्ड!! मोहम्मद शमी, यु ब्यूटी!! बेहतरीन गेंदबाज़ी यहाँ पर शमी के द्वारा देखने की मिली है!! पिछले कुछ मुकाबलों में भारत के लिए पहला ब्रेक थ्रू सिराज दिलाते आये हैं लेकिन आज शमी साहब ने किया वो काम| न्यूजीलैंड टीम को लगा पहला बड़ा झटका!!! फिन ऐलेन शून्य के स्कोर पर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी बड़ी सफ़लता| बल्लेबाज़ को यहाँ पर लगातार आउटस्विंग गेंद से सेट किया और फिर चकमा देते हुए इनस्विंग गेंद पर आउट कर दिया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का मन बनाया लेकिन गेंद की गति और स्विंग को परख नहीं सके| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और पैड्स को लगकर सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 0/1 न्यूजीलैंड| 0/1
| |||||
| डेवोन कॉनवे | 7 | 16 | 1 | 0 | 43.75 |
9.4 आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!!! बेहतरीन गेंदबाज़ी के साथ-साथ शानदार कैच भी यहाँ पर खुद की ही गेंदबाज़ी में हार्दिक पंड्या करते हुए!!! अपनी टीमको दिलाई हार्दिक ने चौथी सफलता!! डेवोन कॉनवे 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल हवा ने गेंदबाज़ की ओर गई जहाँ से हार्दिक पंड्या ने अपने बाँए हाथ से गेंद को पकड़ा और जश्न मनाने लगे| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 15/4 न्यूजीलैंड| 15/4
| |||||
| हेनरी निकोल्स | 2 | 20 | 0 | 0 | 10 |
5.3 आउट!!! कैच आउट!!! नई गेंद का बेहतरीन तरह से इस्तेमाल करती हुई भारतीय टीम यहाँ पर!!! मेहमान टीम ने गंवाया अपना दूसरा बल्लेबाज़!!! मोहम्मद सिराज के हाथ लगी पहली विकेट| हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बहार डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल और स्विंग के साथ बल्लेबाज़ को चकमा देती हुई बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई| फील्डर शुभमन गिल जोकि पहले स्लिप पर मौजूद थे उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 8/2 न्यूजीलैंड| 8/2
| |||||
| डैरेल मिचेल | 1 | 3 | 0 | 0 | 33.33 |
6.1 आउट!! कैच आउट!!! बढ़िया रिफ्लेक्स कैच शमी द्वारा| तीसरा झटका यहाँ पर न्यूजीलैंड टीम को लगता हुआ!!! मोहम्मद शमी ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर अपनी दूसरी सफ़लता हासिल कर ली!! डैरेल मिचेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर हलकी सी आउटस्विंग हुई और बल्ले के उपरी भाग को लगकर सामने की ओर हवा में गई| इसी बीच शमी ने अपनी ओर बॉल को आता देखा और बाँए ओर हाथ बढ़कर एक शानदार कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 9/3 न्यूजीलैंड| 9/3
| |||||
| टॉम लाथम C Wk | 1 | 17 | 0 | 0 | 5.88 |
10.3 आउट!!! कैच आउट!!! न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम भी अब 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी पहली विकेट!! इसी के साथ अब आधी मेहमान टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बॉल की गति और उछाल से टॉम चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| गेंद स्लिप की ओर हवा में गई जहाँ से शुभमन गिल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| इस मुकाबले के दौरान स्लिप पर फील्डिंग करते हुए गिल का ये दूसरा कैच है| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 15/5 न्यूजीलैंड| 15/5
| |||||
| ग्लेन फिलिप्स | 36 | 52 | 5 | 0 | 69.23 |
31.1 आउट!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| सेट बल्लेबाज़ फिलिप्स अब 36 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| संकट के बादल पूरी तरह से मेहमान टीम के ऊपर| ऑफ़ स्पिन गेंद, थोड़ी छोटी डाली गई| बल्लेबाज़ ने उसे पुल किया लेग साइड पर मिड विकेट की तरफ| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई| स्काई सीमा रेखा के काफी आगे खड़े थे और गेंद सीधा उनकी गोद में चली गई जहाँ एक आसान सा कैच लपका गया| खुद से काफी निराश दिखाई दिए ग्लेन| 103/8 न्यूजीलैंड| 103/8
| |||||
| माईकल ब्रेसवेल | 22 | 30 | 4 | 0 | 73.33 |
18.3 आउट!! कैच आउट!!! कॉट ईशान किशन बोल्ड मोहम्मद शमी| लगातार दो चौके खाने के बाद शमी की शानदार वापसी!! खतरनाक ब्रेसवेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| दो फुल बॉल के बाद एक बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| पुल लगाने चले गए उसपर और बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर कीपर ईशान की तरफ चली गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| भारतीय टीम ने इस विकेट के साथ राहत की सांस ली होगी| ऐसा लगा कि उछाल और एंगल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| 56/6 न्यूजीलैंड| 56/6
| |||||
| मिचेल सैंटनर | 27 | 39 | 3 | 0 | 69.23 |
30.1 आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए सैंटनर!! हार्दिक पंड्या ने 47 रनों की साझेदारी का किया अंत| मिचेल 27 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| अब न्यूजीलैंड के लिए सबकुछ फिलिप्स के कन्धों पर निर्भर करेगा| चतुराई के साथ पहली ही गेंद धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई| बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट लगाने गए सामने की तरफ लेकिन गति से चकमा खा गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैरों से टकराने के बाद सीधा स्टम्प्स की तरफ रिफ्लेक्ट हो गई और बूम| मिचेल खुद से काफी निराश दिखे, हार्दिक ने मनाया अहम विकेट का जश्न| 103/7 न्यूजीलैंड| 103/7
| |||||
| हेनरी शिपले | 2 | 9 | 0 | 0 | 22.22 |
| |||||
| लॉकी फर्ग्यूसन | 1 | 9 | 0 | 0 | 11.11 |
33.1 आउट!! कैच आउट!! एक और सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट सूर्यकुमार यादव बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| एक बार फिर से सुंदर को मिली सफलता| स्काई का एक और कैच मिड विकेट बाउंड्री के काफी आगे| फर्ग्यूसन ठीक वैसे ही आउट हुए जैसे फिलिप्स आउट हुए थे| छोटी डाली गई ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की तरफ पुल किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा हवा में फ्लैट गई फील्डर स्काई की तरफ जहाँ से कैच का मौका बन गया| 105/9 न्यूजीलैंड| 105/9
| |||||
| ब्लेयर टिकनर | 2 | 7 | 0 | 0 | 28.57 |
34.3 आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया लेकिन अब कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा| महज़ 108 रनों पर सिमट गई है पूरी कीवी टीम| भारत के सामने अब श्रृंखला अपने नाम करने के लिए 109 रनों का छोटा सा लक्ष्य रखा गया है| जाते-जाते कुलदीप यादव ने भी एक विकेट लेकर अपने विकटों के खाते को खोल लिया| क्या कमाल का गेंदबाजी प्रदर्शन टीम इंडिया के द्वारा किया गया| टर्न होकर एंगल से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए और टर्न से चकमा खा गए| गेंद जाकर सीधा फ्रंट पैड्स से टकराई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| रिव्यु लिया गया लेकिन रिप्ले में देखने पर पाया गया कि ये गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स को हिट कर रही थी| 108/10
| |||||
| अतिरिक्त | 7 रन (lb: 2, wd: 5) | ||||
| कुल | 108/10 34.3 (RR: 3.13) | ||||
- 0/10.5 ovफिन ऐलेन
- 8/25.3 ovहेनरी निकोल्स
- 9/36.1 ovडैरेल मिचेल
- 15/49.4 ovडेवोन कॉनवे
- 15/510.3 ovटॉम लाथम
- 56/618.3 ovमाईकल ब्रेसवेल
- 103/730.1 ovमिचेल सैंटनर
- 103/831.1 ovग्लेन फिलिप्स
- 105/933.1 ovलॉकी फर्ग्यूसन
- 108/1034.3 ovब्लेयर टिकनर
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| मोहम्मद शमी | 6 | 1 | 18 | 3 | 3.00 |
| मोहम्मद सिराज | 6 | 1 | 10 | 1 | 1.66 |
| शार्दूल ठाकुर | 6 | 1 | 26 | 1 | 4.33 |
| हार्दिक पंड्या | 6 | 3 | 16 | 2 | 2.66 |
| कुलदीप यादव | 7.3 | 0 | 29 | 1 | 3.86 |
| वॉशिंगटन सुंदर | 3 | 1 | 7 | 2 | 2.33 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा C | 51 | 50 | 7 | 2 | 102 |
14.2 आउट!!! एलबीडबल्यू!!! भारत को लगा पहला झटका!! हेनरी शिपले के हाथ लगी सफ़लता!! रोहित शर्मा 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| लो रही गेंद इस वजह से रोहित इसे मिसजज कर बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| रोहित निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 72/1 भारत, जीत से 37 रन दूर| 72/1
| |||||
| शुभमन गिल | 40 | 53 | 6 | 0 | 75.47 |
| |||||
| विराट कोहली | 11 | 9 | 2 | 0 | 122.22 |
18.1 आउट!!! स्टंप!! भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका!!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी विकेट| एक बार फिर से उन्होंने विराट का किया शिकार| विराट कोहली 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर कवर की ओर ड्राइव करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के हाथ में गई जहाँ से टॉम लाथम ने बॉल को पकड़कर बिजली की फूर्ती के साथ बेल्स उड़ा दिया| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि कोहली का पैर क्रीज़ के बाहर था जब लाथम ने बेल्स को उड़ाया| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 98/2 भारत| 98/2
| |||||
| ईशान किशन Wk | 8 | 9 | 2 | 0 | 88.88 |
| |||||
| अतिरिक्त | 1 रन (lb: 1) | ||||
| कुल | 111/2 20.1 (RR: 5.5) | ||||
- 72/114.2 ovरोहित शर्मा
- 98/218.1 ovविराट कोहली
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| लॉकी फर्ग्यूसन | 5 | 0 | 21 | 0 | 4.20 |
| हेनरी शिपले | 5 | 0 | 29 | 1 | 5.80 |
| ब्लेयर टिकनर | 4 | 0 | 19 | 0 | 4.75 |
| मिचेल सैंटनर | 4.1 | 0 | 28 | 1 | 6.72 |
| माईकल ब्रेसवेल | 2 | 0 | 13 | 0 | 6.50 |
- स्थान शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर
- मौसम साफ़
- टॉस भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम भारत ने न्यूज़ीलैंड को 8 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद शमी
- अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, नितिन मेनन, जयरमन मदनगोपाल
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


