विज्ञापन
5 years ago

IND vs NZ Kanpur Test Day 4:  भारत के खिलाफ कानुपर के ग्रीनपार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में भारत से जीत के लिए मिले 284 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने के समय 1 विकेट पर 4 रन बना लिए हैं. विल यंग का विकेट अश्विन के हिस्से में आया, जो एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. हालांकि, वह रिव्यू में नॉटआउट निकले. पिच पर टॉम लैथम और नाइटवॉचमैन सोमरविले जमे हैं. यंग के विकेट ने बहुत हद तक संकेत दे दिए हैं कि आखिरी दिन पिच कैसा खेलने जा रही है. कुल मिलाकर बचे हुए 278 रन बनाना कीवी बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल होने जा रहा है. इससे पहले पहले चौथे दिन का खेल खत्म होने से कुछ ही देर पहले अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 234 रन बनाकर घोषित कर दी. साहा 61 और पटेल 28 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह पहली पारी के 49 रन को मिलाकर भारत ने कुल 283 रन की बढ़त करते हुए न्यूजीलैंड को टेस्ट जीतने के लिए 284 रनों का लक्ष्य दिया है. कायले जैमिसन और टिम साऊदी ने तीन-तीन विकेट लिए.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड

IND vs NZ: अश्विन ने अक्षर पटेल से पूछा, यार तुम 'सुर्रा गेंद' कैसे डालते हो, मिला यह रोचक जवाब, देखें Video

भारतीय प्लेइंग XI: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा/ केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले

India vs New Zealand 1st Test, Day 4 Live Cricket Score Straight From Green Park, Kanpur

IND vs NZ: अश्विन ने किया कारनामा, तोड़ दिया पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज वसीम अकरम का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mayank Anurag Agarwal, India, New Zealand, India Vs New Zealand 11/25/2021 Innz11252021205688, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com