विज्ञापन

INDW vs NEDW: पहली बार भिड़ेंगे भारत-नीदरलैंड्स, क्या असर दिखाएगी पिच, मौसम से लेकर प्लेइंग XI तक, जानें तमाम डिटेल

India vs Netherlands Womens T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश नीदरलैंड्स को हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की राह आसान करना चाहेगी.

INDW vs NEDW: पहली बार भिड़ेंगे भारत-नीदरलैंड्स, क्या असर दिखाएगी पिच, मौसम से लेकर प्लेइंग XI तक, जानें तमाम डिटेल
India vs Netherlands Womens T20 World Cup

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप के अपने दूसरे ग्रुप मैच में बल्लेबाजी में और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. दोनों देश इस फॉर्मेट में कभी नहीं भिड़े हैं. यह पहला मौका होगा, जब भारत-नीदरलैंड्स महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में आमने-सामने होंगे.

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में स्मृति मंधाना ने शीर्ष क्रम में और ऋचा घोष ने निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की थी जिससे भारत 64 रन से जीत हासिल करने में सफल रहा था. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित बाकी बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. ऐसे में आज शेफाली और जेमिमा पर नजरें होंगी.

इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

भारती फुलमाली मध्य क्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाई थी. भारत को टूर्नामेंट में आगे और भी कड़े मैच खेलने है और इसलिए बल्लेबाजी में निरंतरता बेहद महत्वपूर्ण है. भारत को नीदरलैंड से किसी तरह की खास चुनौती मिलने की संभावना नहीं है लेकिन उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए लीग चरण में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक को हराना होगा.

पाकिस्तान के खिलाफ शुरू में फील्डिंग अच्छी नहीं थी, लेकिन पारी आगे बढ़ने के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ अच्छे कैच लिए. गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं. लेकिन स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. 

दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की स्पिन जोड़ी ने मिलकर आठ विकेट लिए. दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में केवल 10 रन देकर पांच विकेट लिए और फॉर्म में वापसी की. भारत के लिए दीप्ति का फॉर्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि इससे पहले वह दो सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. नीदरलैंड की टीम अपने पहले मैच में बांग्लादेश से हार गई थी.

पिच और मौसम का हाल

स्थानीय समय अनुसार यह मुकाबला दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. मैच के दौरान ज्यादातर समय बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि, भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है. हालांकि, थोड़ी समय के लिए बारिश मैच में रूकावट पैदा कर सकती है.  मैच के लिए मौसम अनुकूल रहेगा. 

हेडिंग्ले एक हाई-स्कोरिंग मैदान है. इस पर गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. तेज़ गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मूवमेंट मिल सकता है. क्योंकि ओवरकास्ट कंडीशन रहेगी तो पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है. लेकिन एक बार बल्लेबाज जम गए तो रन बनाना बहुत आसान होगा. पिच से स्पिनरों को भी मदद मिल सकती है.

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने यास्तिका भाटिया की जगह भारती फुलमाली को उतारा था. दो सीमर के तौर पर अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ को चुना. यह देखना बाकी है कि वे उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं या नहीं.

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स-1 चैनल पर पर भारत-नीदरलैंड्स के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप के मैच का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा. जबकि डीडी स्पोर्ट्स पर मैच फ्री में फैंस देख पाएंगे. वहीं जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. 

दोनों टीमों की संभावित इलेवन

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी

नीदरलैंड: हीथर सीगर्स, फेबे मोलकेनबोअर, बैबेट डी लीडे (कप्तान, विकेट कीपर), स्टेरे कालिस, रॉबिन रिज्के, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़्विलिंग, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वैन डेर वोनिंग

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Netherlands Women, Cricket, ICC Women's T20 World Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com