विज्ञापन
58 minutes ago

IND vs NED, Women's T20 World Cup 2026 Highlights: हेडिंग्ले के लीड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हरा दिया. भारत ने नीदरलैंड्स को 210 रन का टारगेट दिया था जिसके बाद नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवर में 114 रन ही बना सकी, भारत की ओर से चरणी शर्मा को 4 विकेट मिले तो वहीं शेफाली वर्मा ने 3 शिकार किए. इसके अलावा नंदनी शर्मा 2 विकेट लेने में सफल रहीं. भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम प्वाइंट्स टेबल में अपने ग्रुप में पहले नंबर पर आ गई है. (SCORECARD)

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की को हीथर सीगर्स और फीबे मोल्केनबोअर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े. हीथर 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान बैबेट डी लीडे ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. इस टीम को 96 के स्कोर पर कप्तान के रूप में चौथा झटका लगा. बैबेट 27 गेंदों में 28 रन बनाकर लौटीं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

इससे पहले, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्द्धशतकों के दम पर भारत पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में 200 का स्कोर पार करने में सफल हुआ. भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के बाद भारत दूसरी टीम है, जिसने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 200 का स्कोर पार किया है. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली और मंधाना की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की थी. शेफाली ने जहां महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला अर्द्धशतक लगाया, तो वहीं शेफाली ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाया है. मंधाना ने 47 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली है. जबकि शेफाली ने 55 रनों की पारी खेली है.

IND W vs NED W Live score: भारत की 95 रन से जीत

नीदरलैंड्स को 95 रन से हरा दिया. भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड्स को 210 रन का टारगेट दिया था. जिसके बाद नीदरलैंड्स 17.3 ओवर में 114 रन ही बना सकी. भारत की ओर से शेफाली वर्मा को 3, श्री चरणी  को 4 विकेट मिला. दो विकेट नंदनी शर्मा को मिला. 

नीदरलैंड्स 114/17.3 ओवर)

IND W vs NED W Live score: नीदरलैंड्स को पांचवां झटका

श्री चरणी ने रॉबिन रिज्के को भेजा पवेलियन, रॉबिन रिज्के ने 8 रन की पारी खेली, चरणी ने रिज्के को LBW आउट करके पवेलियन की राह दिखाई, फुलर गेंद को स्वीप करने गई थीं लेकिन गेंद को मिस कर गईं और गेंद सीधे रिज्के के पैड पर लगी. नीदरलैंड्स को यह  पांचवां झटका लगा है. 

नीदरलैंड्स 107/5 (15.2 ओवर)

IND W vs NED W Live score: स्टेरे कालिस को चौथा झटका

नंदनी शर्मा ने बैबेट डी लीडे को आउट कर नीदरलैंड्स को चौथा झटका दिया है. बैबेट डी लीडे 27 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 

नीदरलैंड्स 98/5 (14.1 ओवर)

IND W vs NED W Live score: नीदरलैंड्स के तीन विकेट गिरे

बैबेट डी लीडे और रॉबिन रिज्के क्रीज पर हैं. दोनों के बीच 15 रनों की पार्टनरशिप हो गई है. भारत ने 210 रन का टारगेट दिया है. 

IND W vs NED W Live score: भारत को तीसरी सफलता मिली

बड़ी ही आसानी से विकेट आया यह. ऑफ स्टंप उड़ा दिया शेफाली ने स्टेरे कालिस का. गेंद आखिरी में ड्रिफ्ट हुई, जिससे स्टेरे कालिस पूरी तरह से चूक गई और गलत लाइन पर शॉट खेल बैंठीं. वह मिडिल-एंड लेग स्टंप लाइन के लिए खेल रही थीं, लेकिन बॉल ऑफ स्टंप पर जाकर टकराई. स्टेरे कालिस 18 रन बनाकर आउट हुईं.
11.2 ओवर: नीदरलैंड्स  77/3

IND W vs NED W Live score: 60 में चाहिए 142

नीदरलैंड्स को अब 60 गेंद में 142 रन चाहिए. जरूरी रन रेट बढ़कर 14.20 का हो गया है. भारत के हाथ में मैच है. बस देखना है कि क्या वह नीदरलैंड्स को ऑल-आउट करते हैं या नहीं. दूसरी तरफ नीदरलैंड्स की कोशिश पूरे 20 ओवर क्रीज पर बिताने की होगी. 
10.0 ओवर: नीदरलैंड्स 68/2

IND W vs NED W Live score: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिली. दीप्ति शर्मा ने फेबे मोलकेनबोअर का शिकार किया. नीदरलैंड्स के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. स्ट्राइक पर आते ही दीप्ति ने विकेट निकाला. पिछले मैच में पांच विकेट लिए थे और यहां फिर से अच्छी शुरुआत की है. काफी स्लो गेंद थी, मोलकेनबोअर ने आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया था. इसे सीधे मिड-ऑफ पर स्लाइस किया. फेबे मोलकेनबोअर 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुईं. दीप्ति अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में झूलन गोस्वामी के बराबर पहुंच चुकी हैं.
7.3 ओवर: नीदरलैंड्स 50/2

IND W vs NED W Live score: नीदरलैंड्स को साझेदारी की जरूरत

नीदरलैंड्स को मैच में बने रहने के लिए यहां पर साझेदारी करने की जरूरत है. क्रीज पर अभी फेबे मोलकेनबोअर और बैबेट डी लीडे हैं. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर बैबेट डी लीडे ने चौका लगाया था. 

7.0 ओवर: नीदरलैंड्स 45/1

IND W vs NED W Live score: पावरप्ले पूरा

श्रेयंका का चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है. एक तो बॉलर कम हुआ है. शेफाली को उनकी ओवर पूरा करना पड़ा है. नीदरलैंड्स ने पावरप्ले में 39 रन बटोरे हैं और एक विकेट गंवाया है. नीदरलैंड्स को अब 84 गेंद में जीत के लिए 171 रन चाहिए. मौजूदा रन रेट 6.50 का है, जबकि जरूरी रन रेट 12.21 का हो गया है. पिछले ओवर से सिर्फ 3 रन आए.
6.0 ओवर: नीदरलैंड्स 39/1

IND W vs NED W Live score: श्रेयंका चोटिल हुईं

यह अच्छी तस्वीरें नहीं है भारत के लिए. शुरुआत में लगा कि उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं है. लेकिन उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर लेकर जाया गया है. वह अपने पैर पर खड़ी नहीं हो पा रहीं थीं. भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे लटके हुए हैं. अगर श्रेयंका की चोट गंभीर होती है यह भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है. श्रेयंका पाटिल अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करने के लिए गईं थीं. लेकिन उन्होंने अपना टखना चोटिल कर लिया. और वो गिर पड़ीं. रिप्ले में दिखा कि उनका टखना मुड़ गया.

IND W vs NED W Live score: भारत को पहली सफलता

भारत को पहली सफलता मिली. हीथर सीगर्स को जाना होगा. स्मृति मंधाना ने कैच किया. सीगर्स ने ड्राइव किया था. लेकिन वह इसे नीचें नहीं रख पाईं. गेंद को एक्स्ट्रा कवर पर मंधाना के पास भेजा. हीथर सीगर्स 16 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने पारी के दौरान 4 चौके लगाए. 
4.2 ओवर: नीदरलैंड्स 34/1

IND W vs NED W Live score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को पावरप्ले में विकेट की तलाश है. पिछला ओवर शेफाली ने फेंका था. ओवर की पहली गेंद और आखिरी गेंद पर बाउंड्री खाई. भारतीय कप्तान इस मैच में प्रयोग कर रहीं हैं. दूसरी ओर नीदरलैंड्स है, जिसक कोशिश भारत को परेशान करने की होगी. भारत को शुरुआती विकेट की तलाश है, देखना होगा कि यह कौन दिलाएगा? पिछले ओवर से 11 रन आए हैं. नीदरलैंड्स का मौजूदा रन रेट अभी भी 8 से अधिक नहीं हुआ है, जबकि जरूरी रन रेट 11 से अधिक का है.
4.0 ओवर: नीदरलैंड्स 30/0

IND W vs NED W Live score: नीदरलैंड्स ने शुरू किया रन चेज

नीदरलैंड्स ने 210 के लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. हीथर सीगर्स और फेबे मोलकेनबोअर की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. दोनों ने शुरुआती 2 ओवरों में 17 रन बटोरे हैं. इनकी कोशिश पावरप्ले के अंदर अधिक से अधिक का स्कोर करने की होगी. नीदरलैंड्स के सामने रनों का पहाड़ है. लाइड्स में मैच जारी है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. ओवरकास्ट कंडीशन में भारतीय गेंदबाजों की कोशिश जल्द से जल्द बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने की होगी.

2.0 ओवर: नीदरलैंड्स 17/0

IND W vs NED W Live score: नीदरलैंड्स को 210 का लक्ष्य

भारत ने नीदरलैंड्स को 210 का लक्ष्य दिया है. आखिरी दो गेंदों में दीप्ति ने एक छक्का और एक चौका लगाया. आखिकी ओवर से भारत ने 19 रन बटोरे हैं. टीम इंडिया पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में 200 का स्कोर पार करने में सफल हुई है. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है. भारत इंग्लैंड के बाद दूसरी टीम है, जिसने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 200 के आंकड़े को पार किया है. 

मंधाना और शेफाली ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई थी, उससे भारत ने अंत कर जारी रखा. हालांकि, स्लॉग ओवरों में भारत को तीन झटके जरूर लगे, लेकिन बाउंड्री नहीं रूकी. आखिरी दो गेंदों में दीप्ति ने 10 रन बटोरे. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए शेफाली और मंधाना ने शुरुआती विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की. इस दौरान शेफाली ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्द्धशतक लगाया. जबकि मंधाना ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई. जेमिमा को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाई. रिचा ने आज फिर फिनिशिंग की भूमिका निभाई. 

IND W vs NED W Live score: हरमनप्रीत कौर आउट

भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा है. कप्तान हरमन आउट हुईं. बड़ा शॉट खेलने गईं थी हरमन. स्लॉग करने के लिए गई थीं. मिड-ऑन पर रॉबिन रिज्के ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की. हरमन 12 रन बनाकर आउट हुईं.

IND W vs NED W Live score: कितना टोटल बनाएगा भारत?

भारत का स्कोर 190 है. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. आखिरी ओवर बाकी है अब. क्रीज पर रिचा और हरमन हैं. क्या 200 पार होगा, होना तो चाहिए. भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर 194 है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था, क्या यह आज टूटेगा.
19.0 ओवर: भारत 190/4

IND W vs NED W Live score: अब दो ओवर बाकी

अब दो ओवर बाकी हैं. पिछले ओवर से 9 रन आए हैं. भारत का स्कोर 177 है और वो 200 का स्कोर छू सकती है. रिचा घोष ने पिछले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया है और अगर भारत को 200 का स्कोर छूना है तो हरमनप्रीत कौर, जो अब दूसरे छोर पर हैं, उन्हें भी जिम्मेदारी लेनी है.
18.0 ओवर: भारत 177/4

IND W vs NED W Live score: भारत को चौथा झटका

चलिए एक और विकेट गिरा. यास्तिका भाटिया को जाना होगा. क्रीज से काफी आगे निकल आईं थी. गुगली से बीट हुईं. यास्तिका गेंद की पिच के आस-पास कहीं भी नहीं थीं. गेंद की लेंथ और फ्लाइट से पूरी तरह बीट हुई. भारत यहां से 190 भी पहुंचता है तो वखुश होगा. नीदरलैंड्स ने बीते कुछ ओवरों में अच्छी वापसी की है. अब रिचा घोष पर जिम्मेदारी है. 
16.1 ओवर: भारत 168/4

IND W vs NED W Live score: भारत को तीसरा झटका

ये क्या हुआ यहां पर...लगातार गेंदों पर भारत को झटके लगे. पहले मंधाना और अब जेमिमा. मिर्थे वैन डेन राड ने जेमिमा रोड्रिग्स को जाल में फंसायाय. बाबेट डी लीडे ने कैच किया. मिर्थे वैन डेन राड बहुत खुश हैं. उन्होंने फुल और थोड़ा लेग-साइड में गेंद डाली. जेमिमा पैडल स्कूप खेलने की कोशिश में काफी आगे निकल गईं और गेंद को हल्के अंदरूनी किनारे से कीपर के बाईं ओर नीचे भेज दिया. अंपायर ने तुरंत उगली उठाई. जेमिमा रोड्रिग्स 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. पारी के दौरान 2 चौके लगाए. 

16.1 ओवर: भारत 162/3

IND W vs NED W Live score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका लगा है. स्मृति मंधाना को जाना होगा. आइरिस ज़्विलिंग ने कैच किया. एक बार फिर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास था.  कैरोलिन डी लांगे ऐसे जश्न मना रही हैं जैसे उनकी टीम ने गेम जीत लिया हो और ऐसा ही होना भी चाहिए. यह बड़ा विकेट है नीदरलैंड्स के लिए. जब आपको दुनिया के सबसे अच्छे बैट्समैन में से एक का विकेट मिलता है, तो आप अपनी मर्ज़ी से जश्न मना सकते हैं. मंधाना ने सीधा खिलाड़ी के हाथ में खेल बैठीं. उन्होंने 47 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के के दम पर 74 रनों की पारी खेली है. 
15.6 ओवर: भारत 162/2

IND W vs NED W Live score: 4,4,4,4...मंधान ने लगाया टॉप गियर

स्मृति मंधाना तेजी में दिख रही है. पिछले ओवर में उन्होंने चार चौके लगाए हैं, लगातार. सिल्वर सिएगर्स के ओवर से 18 रन आए हैं. भारत का स्कोर 150 पार हुआ. अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं और भारत की कोशिश 200 का स्कोर पार करने की होगी.
15.0 ओवर: भारत 155/1

INDW vs NEDW Live score: भारत की नजर 200 के स्कोर पर

भारत की नजर यहां पर 200 के स्कोर पर होगी. जेमिमा और स्मृति पर जिम्मेदारी है. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. फैंस बहुत संख्या में नहीं आए हैं. लेकिन स्टैंड का एक हिस्सा भरा हुआ जरूर है. फैंस की अटैंडेंस कम नहीं है. मंधाना आज जिस अंदाज में खेल रही हैं, वह शतक लगा सकती हैं.
14.0 ओवर: भारत 137/1

INDW vs NEDW Live score: स्मृति मंधाना का मेगा रिकॉर्ड

लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाकर स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर और मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी के बल्ले से आईं छठी 50+ की पारी है.  हरमनप्रीत कौर और मिताली राज ने पांच-पांच बार ऐसा किया है. कुल मिलाकर, इस फ़ॉर्मेट में यह उनका 36वां 50-प्लस स्कोर है, इसके बाद बेथ मूनी का 30-प्लस स्कोर है. 

INDW vs NEDW Live score: मंधाना का अर्द्धशतक

स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाया है. इस बार 36 गेंदों में फिफ्टी आई है. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने निर्णायक पारी खेली थी. आज फिर वह तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं. पिछले ओवर से 6 रन आए हैं. अभी दूसरे छोर पर जेमिमा हैं. भारत की कोशिश यहां पर रन रेट को नीचे नहीं आने देने की होगी.
13.0 ओवर: भारत 127/1

INDW vs NEDW Live score: भारत को पहला झटका

भारत को यहां पर पहला झटका लगा है. शेफाली वर्मा को जाना होगा. रूम बनाकर सामने की ओर मारने का प्रयास था. लेकिन शॉट में टाइमिंग नहीं थी और लॉन्ग ऑन पर लपकी गईं. शेफाली के पास इस गेंद पर शॉट खेलने के लिए काफी समय था. वह खुद से निराश होंगी. हालांकि, वह अपना काम कर चुकी हैं. शेफाली ने 38 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली है. 

11.4 ओवर: भारत 115/1

INDW vs NEDW Live score: मंधाना पचासे के करीब

शेफाली वर्मा अपना अर्द्धशतक लगा चुकी हैं और स्मृति मंधाना अपनी फिफ्टी के करीब हैं. पिछले ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली ने चौका लगाया है. इस ओवर से 8 रन आए हैं. भारतीय टीम की नजर यहां से 200 का स्कोर हासिल करने पर होगी.
11.0 ओवर: भारत 104/0

INDW vs NEDW Live score: शेफाली वर्मा का अर्द्धशतक

शेफाली वर्मा ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्द्धशतक जड़ा है. 34 गेंदों में यह फिफ्टी आई है. शेफाली ने 16 पारियों में पहला अर्द्धशतक लगाया है. इससे पहले उनका महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर 46 रन था.
10.1 ओवर: भारत 97/0

INDW vs NEDW Live score: 10 ओवर में बनाए 96

लेडी सहवाग शेफाली वर्मा आज दिखा रही हैं कि भारतीय टीम उन पर इतना भरोसा क्यों करती है. मंधाना और शेफाली ने बड़े स्कोर का बेस तैयार कर दिया है. नीदरलैंड्स को अभी भी पहले विकेट की तलाश है. विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है और दोनों ही बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया है.
 
10.0 ओवर: भारत 96/0

INDW vs NEDW Live score: भारत 100 के करीब

भारत का स्कोर 100 के करीब है. अगर टीम इंडिया ऐसे ही खेलते रही तो वो आसानी से 200 का स्कोर पार कर जाएगी. पिछले ओवर से 13 रन आए हैं. बीते तीन ओवरों में भारत ने 26 रन बटोरे हैं. भारत का नेट रन रेट 10 के करीब बना हुआ है. दोनों ही भारतीय बल्लेबाज अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या शतरीय साझेदारी होती है.

9.0 ओवर: भारत 85/0

INDW vs NEDW Live score: पावरप्ले पूरा

पावरप्ले पूरा हुआ और भारतीय टीम ने 59 रन बटोरे हैं. पिछले ओवर में उन्होंने 11 रन बटोरे हैं. यह भारत का पावरप्ले का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है. शेफाली और मंधाना, दोनों ही क्रीज पर जम सी चुकी हैं और धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रही हैं. 

6.0 ओवर: भारत 59/0

INDW vs NEDW Live score: 50 के करीब भारत का स्कोर

भारत का स्कोर 50 के करीब है. मंधाना ने दो चौके लगाए हैं पिछले ओवर में. ओवर की पहली ही गेंद पर मंधाना ने चौका लगाया था, जबकि ओवर की तीसरी गेंद पर फिर बाउंड्री लगाई. भारत का रन रेट 10 के करीब है. दोनों ही बल्लेबाज आज रन बना रहे हैं. भारत और हॉलैंड पहली बार भिड़ रहे हैं. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हैं और मौसम भी. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं.

5.0 ओवर: भारत 48/0

INDW vs NEDW Live score: चौंकों में डील कर रहीं शेफाली

एक छोर से मंधाना है तो दूसरे छोर से शेफाली और दोनों ही बल्लेबाज चौकों में डील कर रहे हैं. पिछले ओवर में शेफाली ने तीन चौके लगाए हैं. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. पावरप्ले के अब दो ओवर बाकी हैं और टीम इंडिया की कोशिश इसमें 60 से अधिक रन बटोरने की होगी.

4.0 ओवर: भारत 38/0

INDW vs NEDW Live score: भारत की तूफानी शुरुआत

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शुरुआती ओवरों से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी शुरु की है. पहले ओवर में शेफाली ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा तो मंधाना ने दूसरे ओवर में तीन बाउंड्री लगाई. दो ओवर में भारत ने 23 रन बटोरे, जिसमें दूसरे ओवर से 14 रन आए हैं. दोनों की कोशिश पावरप्ले के अंदर तेजी से रन बटोरते हुए, मैच का रूख तय करने की होगी.

2.0 ओवर: भारत 23/0

India vs Netherlands Women LIVE Updates: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. टॉस के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया है कि वह एक एक बदलाव के साथ उतरी हैं. अंरूधती को आज आराम दिया गया है, जबकि नंदनी शर्मा की वापसी हुई है. वहीं नीदरलैंड्स ने भी एक बदलाव किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

नीदरलैंड्स: हीथर सीगर्स, फेबे मोलकेनबोअर, बैबेट डी लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), स्टेरे कालिस, रॉबिन रिज्के, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, आइरिस ज़्विलिंग, मर्थे वैन डेन राड, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग

India vs Netherlands Women LIVE Updates: कुछ ही देर में होगा टॉस

कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. आजका मैच जीतकर भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women, Netherlands Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com