विज्ञापन

India vs Netherlands: ईशान किशन- अभिषेक शर्मा पर होंगी नजरें, नीदरलैंड्स ने इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

India vs Netherlands T20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है और इसमें उसे जीत मिली है.

India vs Netherlands: ईशान किशन- अभिषेक शर्मा पर होंगी नजरें, नीदरलैंड्स ने इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान
India vs Netherlands T20 World Cup 2026
  • भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
  • भारत ने टी20 में नीदरलैंड्स के खिलाफ केवल एक मैच खेला है, जिसमें उसे जीत मिली है.
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, जहां टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 172 है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Netherlands T20 World Cup 2026: भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला जाना है और इस मुकाबले में सबकी नजरें इस पर होंगी कि अभिषेक शर्मा, जो अभी तक टूर्नामेंट के दो मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए हैं, वो कैसा खेलते हैं. इसके अलावा ईशान किशन पर भी नजरें होंगी, जो बीते कुछ समय से अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाए हुए हैं. इसके अलावा कप्तान सूर्या पर भी फैंस की नजरें होंगी. मैच की पूर्व संध्या ट्रेनिंग के दौरान अभिषेक शर्मा ने जमकर छक्के बरसाए थे. जब तक वह ट्रेनिंग करते रहे, छक्कों की बरसात होती रही. उनकी नजरें आज के मैच में रन बटोर कर सुपर-8 में जाने की होगी.

कैसा है रिकॉर्ड

बात अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में नीदरलैंड्स के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेला है और इसमें उसे जीत मिली है जबकि नीदरलैंड्स ने खिलाफ 3 वनडे में भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. 

अहमदाबाद में कैसा है रिकॉर्ड

अहमदाबाद का मौसम सामान्य रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. रात में थोड़ी ओस पड़ सकती है जिसका नुकसान बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को हो सकता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. टी20 फॉर्मेट में पहली पारी का औसत स्कोर 172 है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम ही है. टीम इंडिया ने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट पर 234 रन बनाए थे. दूसरा और तीसरा श्रेष्ठ स्कोर भी भारत के नाम ही है.  अहमदाबाद में भारत ने 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और इसमें टीम इंडिया ने 6 जीते हैं और सिर्फ 2 में उसे हार मिली है. 

ईशान किशन मचाएंगे तहलका

भारत के पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ईशान किशन ने 41 गेंदों पर 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. बात अगर ईशान के रिकॉर्ड की करें तो वह टी20 विश्व कप इतिहास में भारतीय विकेटकीपरों में ईशान किशन का बल्लेबाजी औसत सर्वश्रेष्ठ है. भारतीय विकेटकीपरों में उनका स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ है. टी20 विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाले वे एकमात्र भारतीय विकेटकीपर हैं. ईशान ने मौजूदा वर्ल्ड कप में 3 मैचों में 158 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 197 का है. 2026 में पावरप्ले में कम से कम 300 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ईशान का स्ट्राइक रेट 216 का है, जो सबसे अधिक है. 

बास डे लीड से होगा खतरा

डच गेंदबाज बास डे लीड से भारतीय बल्लेबाजों को बचकर रहना होगा. बास डे लीड टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 15 पारियों में 12.9 की स्ट्राइक रेट से 21 विकेट झटके हैं. नामीबिया के खिलाफ नीदरलैंड्स की जीत में बास डे लीड ने अहम भूमिका निभाई थी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. इसके अलावा नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स, जो इस फॉर्मेट में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, वो भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: India vs Netherland Live Streaming and Live Details: कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव, जानें सभी डिटेल

यह भी पढ़ें: Auqib Nabi Dar: डेल स्टेन का फैन, नहीं थी क्रिकेट में दिलचस्पी, अब जम्मू कश्मीर को रणजी फाइनल में पहुंचाकर रचा इतिहास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com