विज्ञापन

IND vs ENG Semifinal: रोमांचक मुकाबले में टूटे व्यूवरशिप के तमाम रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने देखा भारत-इंग्लैंड का मुकाबला

India vs England Semifinal Broke All digital viewership: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में डिजिटल व्यूवरशिप के पुराने तमाम रिकॉर्ड टूट गए.

IND vs ENG Semifinal: रोमांचक मुकाबले में टूटे व्यूवरशिप के तमाम रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने देखा भारत-इंग्लैंड का मुकाबला
India vs England T20 World Cup 2026 Semifinal
  • भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में डिजिटल व्यूवरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए.
  • जियो हॉटस्टार पर इस मैच के दौरान 65.2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता दर्ज की गई जो विश्व रिकॉर्ड है.
  • भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए और अंत में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs England T20 World Cup 2026 Semifinal Broke All digital viewership Record: मुंबई के वानखेड़े स्टेडिम में हुए भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में रोमांचक की सारें हदें पार हुईं. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 253 रन टांगे थे, लेकिन जैबक बेथेल की शतकीय पारी के दम पर यह रिकॉर्ड भी छोटा लगा. जसप्रीत बुमराह ने अगर 18वें ओवर में मैच पूरी तरह नहीं पलटा होता तो स्थिति कुछ और होती. लेकिन अंत में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा.  

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह शुक्रवार को ट्वीट कर बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में डिजिटल व्यूवरशिप के पुराने तमाम रिकॉर्ड टूट गए. जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों (6 करोड़ 52 लाख) की चरम समवर्तीता ( पीक कॉनकरेंसी) दर्ज की गई. आईसीसी ने यह जानकारी दी. 

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर लिखा,"आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल दर्शक संख्या का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीमों के बीच इस मैच में जियो हॉटस्टार पर 65.2 मिलियन दर्शकों की चरम समवर्तीता दर्ज की गई जो दुनिया भर में किसी लाइव खेल आयोजन के लिये रिकॉर्ड है." उन्होंने कहा,"यह भारतीय प्रशंसकों को एकत्र करने के लिये बड़े वैश्विक क्रिकेट की अतुलनीय क्षमता के साथ आईसीसी में मेरी टीम और हमारे साझेदार जियो स्टार की बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को जोड़ने की काबिलियत को भी दिखाता है."

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने. कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए. जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. टॉम बैंटन महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए. 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे.

हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े. जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए. सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए. 

जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया. बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें: Sanju Samson: फाइनल में भारत, लेकिन ICC के फैसले ने चौंकाया, सिर्फ संजू सैमसन ही इस लिस्ट में क्यों?

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com