
9.5 ओवर (0 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन धवन को गैप हासिल नहीं हुआ|
9.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस बार लेग साइड से आता हुआ|
9.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से धवन द्वारा फ्लिक शॉट का इस्तेमाल जिसपर सिंगल ही मिलेगा|
9.2 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को रोहित ने पुल किया| नीचे रखा रोहित ने इसे इसलिए सिंगल से ही काम चलाना पड़ा|
9.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
8.6 ओवर (4 रन) चौका!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
8.5 ओवर (4 रन) चौका!!! ओवरपिच गेंद को रोहित ने कवर्स फील्डर के सर की ऊपर से खेला| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
8.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!! डायरेक्ट हिट!!! फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो कर दिया| बॉल सीधे स्टंप्स को जा लगी| रन आउट की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर इशारा किया| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स को लगी थी तक बल्लेबाज़ क्रीज़ में मौजूद थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
8.3 ओवर (0 रन) शॉटपिच गेंद को रोहित ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर के पास गई बॉल, रन नही हुआ|
8.2 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
8.1 ओवर (0 रन) फुल लेंथ बॉल!! जड़ में डाली डाली हुई जिसपर रोहित ने बल्ला तो लगाया लेकिन गेंद दूसरे स्लिप में गई| स्टोक्स वहां पर खड़े थे लेकिन उनके काफी आगे गिर गई गेंद और पैरों में जा लगी| बाल बल बचे रोहित|
7.6 ओवर (1 रन) बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑन पर कप्तान मॉर्गन द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर चौका बचाया| गेंद उनके हाथों से लगने के बाद थोड़ा दूर गई जहाँ से भारतीय बल्लेबाजों ने सिंगल हासिल कर लिया| इस बार ऊपर डाली गई गेंद को रोहित ने ऑन ड्राइव कर दिया था| 26/0 भारत|
7.5 ओवर (0 रन) एक बार फिर से कासी हुई गेंदबाज़ी और रोहित शर्मा को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है|
7.4 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे मिड ऑन की तरफ खेला, जहाँ से गैप नहीं मिला|
7.3 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए धवन ने सिंगल हासिल किया|
7.2 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
7.1 ओवर (0 रन) ओहो!!! कैच ड्रॉप!!! शिखर धवन को मिला 16 रनों पर जीवनदान| तो वहीँ नॉन स्ट्राइकर एंड पर रोहित भी रन आउट होते होते बचे| एक ही गेंद पर दोनों को मिला भाग्य का साथ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया| हवा में गई गेंद, रॉय ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन बॉल हाथ को लगती हुई ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच रोहित रन लेने को भागे तभी कवर्स फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| बाल बाल बचे रोहित और धवन दोनों यहाँ पर|
रोहित शर्मा इसी बीच एक बार फिर से दर्द में नज़र आ रहे हैं| फिज़ियों एक बार फिर से मैदान पर आये हैं और उसी चोट पर इलाज जारी है|
6.6 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस बार हलके हाथों से गेंद को क्रीज़ में ही टैप किया| पॉइंट फील्डर जबतक गेंद पर आते, बल्लेबाजों ने भागकर रन चुरा लिया| 7 के बाद 24/0 भारत| सधी हुई शुरुआत कह सकते हैं इसे|
6.5 ओवर (4 रन) चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री!! पहला पॉइंट की दिशा में तो दूसरा मिड ऑफ़ की ओर| अच्छी बल्लेबाज़ी धवन द्वारा| जैसे ही खराब गेंद देखी उसपर जमकर प्रहार किया और चार रन अपने खाते में अर्जित किये|
6.4 ओवर (4 रन) खूबसूरत!! कड़ाकेदार शॉट!! तेज़ तर्रार शॉट और किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
6.3 ओवर (0 रन) धवन के लिए चेस्ट हाईट पर आई गेंद जिसे कट किया पॉइंट फील्डर की तरफ| गैप नहीं हासिल हुआ| कमाल की कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए वुड| बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है|
6.2 ओवर (0 रन) ऑन ड्राइव करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
6.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| परिस्थिति को परखकर खेल रहे हैं धवन|
5.6 ओवर (4 रन) चौका!!! काफ़ी देर से खुद को शांत रखने के बाद अब रोहित ने लगा ही दिया बाउंड्री| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को देखा और शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से गेंद को रैम शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रखे के बाहर मिला चार रन|
5.5 ओवर (0 रन) ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|
5.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
5.3 ओवर (0 रन) लेग लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, बीट हुए गेंद की गति से और पैड्स पर खा बैठे गेंद| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा|
5.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई बॉल को डिफेंड किया|
5.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद को धवन ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से सिंगल ही मिल पाया| 10 के बाद 39/0 भारत| समझबूझ भरी बल्लेबाज़ी जारी|