India vs England, 4th Test Match Day 3 Stumps: चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन (IND vs ENG) का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 40 रन बना लिए थे. रोहित शर्मा 24 और जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत को अब जीत के लिए 152 रनों की दरकार है. बता दें कि इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर आउट हो गई थी. भारत को इंग्लैंड ने 192 रनों का टारगेट दिया है. इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भारत की ओर से अश्विन ने 5 विकेट लिए तो वहीं कुलदीप यादव के खाते में 4 विकेट आए. एक विकेट जडेजा ने लिया. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जैक क्रॉली ने (60) ने बनाए थे. इसके अलावा बेयरस्टो ने 30 रन की पारी खेली. इससे पहले लंच से ठीक पहले भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई थी. भारत की ओर से ध्रुव जुरेल 90 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए थे. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने भारत पर 46 रनों की बढ़त बनाई थी. इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. भारत की ओर से पहली पारी में ध्रुव ने 90 और जायसवाल ने 73 रन बनाए. बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे. (SCORECARD)
India vs England Live Score | IND vs ENG Live Straight from ( JSCA International Stadium Complex, Ranchi)