विज्ञापन

IND vs ENG 1st ODI FREE live streaming: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देख पाएंगे Live मैच

IND vs ENG 1st ODI Match FREE Live Streaming: एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में एक बार फिर कोहली और रोहित का धमाका देखने को मिल सकता है.

IND vs ENG 1st ODI FREE live streaming: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में कैसे देख पाएंगे Live मैच
IND vs ENG, 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच

Where to watch IND vs ENG 1st ODI online in Indiaभारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी.भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं. 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है. भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है.

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा? 

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच मंगलवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा.

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा.

भारत के समय के अनुसार भारत Vs इंग्लैंड पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? 

भारत Vs इंग्लैंड पहला वनडे मैच  भारत के समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.  मैच का टॉस तय समय से आधे घंटे पहले होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच किस टीवी चैनल पर Live दिखाया जाएगा? 

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. 

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच की Live स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे? 

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच की Live स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी.

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच को भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे?

भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच को भारत में FREE में DD स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- IND vs ENG, ODI: रोहित शर्मा के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, Don Bradman के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज में भारत के इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर 

विराट और रोहित का इंग्लैंड का आखिरी दौरा है.  वे न सिर्फ जीत के साथ इसे खत्म करना चाहेंगे, बल्कि अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले ODI वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करना चाहेंगे. टीम में भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है. आईपीएल का पिछला सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन अब वे सीमर्स के लिए मददगार हालात में व्हाइट बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे.

ये भी पढ़ेंIND vs ENG: विराट कोहली की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर, सचिन तेंदुलकर का वनडे महारिकॉर्ड तोड़कर रचेंगे इतिहास

ये भी पढ़ें- France vs Spain World Cup 2026: 42 सालों में फ्रांस और स्पेन के बीच वो पांच टक्कर जो बढ़ा रहे FIFA विश्व कप 2026 सेमीफाइनल का रोमांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Vs India 2026, Cricket, India, England
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com