IND vs ENG, 4th T20I Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. भारत को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में आज हर हाल में भारत को इस मैच को जीत हासिल करनी होगी. यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला है. आजके मैच में जहां सबकी नजर भारत के बल्लेबाजों पर रहेगी तो वहीं दूसरी ओर ब्रिस्टल में मौसम कैसा रहेगा, इसपर भी भारतीय फैन्स की नजर रहेगी. दरअसल, बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो भारत सीरीज हार जाएगा. ऐसे में भारतीय फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर आजके मैच में ब्रिस्टल का मौसम कैसा रहेगा.
अगर बारिश की वजह से त चौथा T20I मैच रद्द हो जाता है तो क्या होगा?
अगर नॉटिंघम में भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20I मैच पर बारिश का असर पड़ता है, तो मैच में देरी हो सकती है या उसे छोटा किया जा सकता है, छोटे किए गए मैच के लिए नया टारगेट तय करने के लिए डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) मेथड का इस्तेमाल किया जाएगा. दरअसल, कोई रिजर्व डे तय नहीं है, इसलिए बारिश की वजह से मैच न हो पाने इसे रद्द कर दिया जाएगा.
इंग्लैंड Vs भारत चौथा T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत Vs इंग्लैंड चौथा T20I मैच ब्रिस्टल के ग्लूसेस्टरशायर में खेला जाएगा. यह आज भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि यूनाइटेड किंगडम में यह स्थानीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा.
ब्रिस्टल का मौसम कैसा रहेगा
ब्रिस्टल में आज बिना किसी रुकावट के मैच होने की संभावना है, जिससे फैंस को राहत मिलेगी क्योंकि चिंता की कोई बात नहीं है. ब्रिस्टल समय के अनुसार शाम 5 बजे तापमान लगभग 33°C रहने की उम्मीद है, जो शाम के समय धीरे-धीरे कम होकर रात 10 बजे तक लगभग 26°C हो जाएगा. मैच के दौरान बारिश की संभावना 5% से भी कम रहेगी.
हर घंटे का पूर्वानुमान (ब्रिस्टल के स्थानीय समय)
- शाम 5:00 बजे (IST: रात 9:30 बजे): 33°C (बारिश की संभावना 0%)
- शाम 6:00 बजे (IST: रात 10:30 बजे): 32°C (बारिश की संभावना 0%)
- शाम 7:00 बजे (IST: रात 11:30 बजे): 31°C (बारिश की संभावना 0%)
- रात 8:00 बजे (IST: रात 12:30 बजे): 29°C (बारिश की संभावना 0%)
- रात 9:00 बजे (IST: रात 1:30 बजे): 28°C (बारिश की संभावना 0%)
- रात 10:00 बजे (IST: रात 2:30 बजे): 26°C (बारिश की संभावना 0%)
दोनों टीमों की संभावित 11
इंग्लैंड संभावित XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (wk), हैरी ब्रूक (c), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग
भारत संभावित XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी,, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा/ संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में 14 और 13 रन पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी को मिली विराट कोहली से सीखने की सलाह
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कोच गंभीर को लगा 'प्रयोग रोग', फैंस का सबसे बड़ा सवाल, जानिए क्या होगी प्लेइंग 11, किस नंबर पर कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं