India vs England 2026 2nd T20I Predicted Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी. पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, पहले टी-20 में वैभव सूर्यवंशी की डेब्यू नहीं हो सका था. ऐसे में अब क्या दूसरा मैच में वैभव की एंट्री प्लेइंग 11 में होगी, इसको लेकर बहस तेज हो गई है. भारत के पूर्व दिग्गज चाहते हैं कि वैभव को अब इलेवन में शामिल किया जाए. लेकिन टीम मैनेजमेंट बदलाव के बारे में नहीं सोच रहा है, ऐसे में अब देखना होगा कि दूसरे टी-20 में भारत की इलेवन में क्या बदलाव होते हैं या पहले टी20 में खेली गई टीम के साथ ही टीम इंडिया दूसरे मैच में उतरेगी.
वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए क्या बन रहा है समीकरण
यूं तो खराब फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन पर तलवार लटकी हुई है. लेकिन टीम की इलेवन में तिलक वर्मा भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. भले ही आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया था लेकिन उनकी बल्लेबाजी में वो बात नजर नहीं आई थी. बता दें कि वैभव की एंट्री इलेवन में करानी है तो संजू और तिलक में से किसी एक को अपनी जगह छोड़नी होगी.
ऐसा बन रहा समीकरण
तिलक ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं करते हैं लेकिन परफॉर्मेंस के आधार पर तिलक भी रडार पर हैं. अगर टीम में बदलाव करने हैं, तो तिलक को बेंच पर बैठाया जा सकता है. संजू आसानी से निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी बिना किसी परेशानी के ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं, तिलक ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं करते हैं, ऐसे में तिलक की जगह वैभव को इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
मैनचेस्टर की पिच पर वैभव कर सकते हैं कमाल
मैनचेस्टर की पिच को बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है. मैनचेस्टर को बेहतरीन वेन्यू माना जाता है, जहां की पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी है और अच्छे स्ट्रोक-प्ले को बढ़ावा देती है. अगर मैनेजमेंट युवा खिलाड़ी को मौका देने का फैसला करता है, तो ये अनुकूल परिस्थितियां उनके यादगार इंटरनेशनल डेब्यू के लिए एक बेहतरीन मैच साबित हो सकती हैं.
इंग्लैंड प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू।
भारत की संभावित 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसम, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कितने बजे से शुरू होगा दूसरा T20, भारत में FREE में कैसे देख पाएंगे Live मैच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं