विज्ञापन
4 years ago

India vs Bangladesh 2nd ODI:  रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 के अजेय बढ़त हासिल कर ली, भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 6 रन की दरकार थी. लेकिन आखिरी गेंद पर रोहित छक्का नहीं जड़ पाए और बांग्लादेश यह मैच 5 रन से जीतने में सफल हो गया. बता दें कि चोटिल होने के बाद भी रोहित क्रीज पर बैटिंग करने उतरे थे. रोहित ने 28 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में हिट मैन ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि आखिरी गेंद मुस्तफिजुर रहमान ने यॉर्कर लेंथ पर की जिसके कारण हिट मैन छक्का नहीं जड़ पाए, लेकिन रोहित के जज्बे की हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं, अपनी धरती पर बांग्लादेश की टीम लगातार दूसरी बार भारत को वनडे सीरीज में हराने में सफल हो गया है. इससे पहले धोनी की कप्तानी में भी बांग्लादेश ने भारत को अपनी धरती पर वनडे सीरीज में हराया था.  भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे स्कोर

भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 82 रन की पारी खेली तो वहीं अक्षर पटेल ने 56 रन बनाए. लेकिन आखिरी समय में हिट मैन रोहित ने चोटिल अंगुठे के साथ बैटिंग करके यह मैच रोमांचक बना दिया था. बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन को 3 विकेट मिले तो वहीं शाकिब और मेहदी हसन को 2-2 विकेट मिले.

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा वनडे स्कोर

इससे पहले मेहदी हसन ने 83 गेंद पर शतक ठोका, पारी की आखिरी गेंद पर शतक, हसन का वनडे करियर में यह पहला शतक है. बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बनाए. हसन 100 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं महमूदुल्लाह ने 77 रनों की पारी खेली थी. दोनों के बीत सातवें विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी हुई. एक समय बांग्लादेश के 6 विकेट 69 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद मेहदी हसन और महमूदुल्लाह ने गजब अंदाज में बल्लेबाज ीकी और टीम के स्कोर को 271 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. भारत की ओर से उमरान को 2 विकेट, सिराज को 2 और 3 विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Bangladesh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com