भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मेलबर्न टेस्ट (Melbourne Test) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मुरली विजय (Murli Vijay) और केएल राहुल (KL Rahul) को बाहर कर दिया है. चोट से उबरने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने वापसी की है. मेलबर्न में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) टेस्ट में डेब्यू करने जा रहे हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने ओपनिंग जोड़ी को बाहर करके बड़ा दांव खेला है. पिछले दो टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद कप्तान विराट कोहली और बोर्ड ने ये फैसला लिया. BCCI ने सुबह 5 बजे ट्वीट कर प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है.
FLASHBACK2018: ये पांच क्रिकेटर शायद ही आपको अगले साल विश्व कप में खेलते दिखाई पड़ें
India name Playing XI for 3rd Test: Virat Kohli (C), Ajinkya Rahane (VC), Mayank Agarwal, Hanuma Vihari, Cheteshwar Pujara, Rohit Sharma, Rishabh Pant (WK), Ravindra Jadeja, Mohammed Shami, Ishant Sharma, Jasprit Bumrah #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/DImj8BVTj5
— BCCI (@BCCI) December 24, 2018
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
4 टेस्ट की सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद बॉक्सिंग डे मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैच को देखने 90 हजार लोग आ सकते हैं. मुरली विजय और केएल राहुल ने मिलकर एडीलेड और पर्थ में 95 रन बनाए हैं. दोनों मैचों में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को बचाया. इनके फ्लॉप परफॉर्मेंस को देखते हुए मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया है. वो तीसरे टेस्ट में हनुमा विहारी के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे.
IND vs AUS: धोनी की टी20 टीम में वापसी, ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं
रोहित शर्मा को छठे नंबर पर खेलेंगे. चोट के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर होने के बाद वो वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन रविचंद्रन अश्विन चोट से उबर नहीं पाए हैं. उनकी जगह रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में रखा गया है. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में एक बदलाव किया है. पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह मिशेल मार्श को खिलाया जाएगा. मैच से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियन कप्तान टिम पेन ने टीम की घोषणा की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं