विज्ञापन

नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाए गए

लिंक्डइन पर नीलकंठ मिश्रा के अनुसार, उन्होंने स्कूलिंग बोकारो स्टील सिटी के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. उन्होंने 1993 से 1997 के बीच आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया.

नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाए गए
नीलकंठ मिश्रा आर्थिक मामलों पर भी पैनी नजर रखते हैं.
  • नीलकंठ मिश्रा को वर्ल्ड बैंक का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जो परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे
  • नीलकंठ मिश्रा ने क्रेडिट सुइस में 20 साल तक काम किया और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद तक पहुंचे हैं
  • वह पिछले तीन साल से एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्यरत रहे और आर्थिक मामलों में विशेषज्ञ हैं

नीलकंठ मिश्रा को वर्ल्ड बैंक का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है. वो परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे. आदेश में कहा गया है कि जब तक नीलकंठ मिश्रा वर्ल्ड बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर का चार्ज नहीं लेते तब तक परमेश्वरन अय्यर चार्ज संभालते रहेंगे.

कौन हैं नीलकंठ मिश्रा

लिंक्डइन पर नीलकंठ मिश्रा के अनुसार, उन्होंने स्कूलिंग बोकारो स्टील सिटी के दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है. 1993 से 1997 के बीच आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया.  1997 से 2000 तक हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड में सिस्टम मैनेजर के रूप में कार्यरत रहे. फिर 2000 से 2003 तक इंफोसिस में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट रहे. 2003 से 2023 तक 20 साल तक क्रेडिट सुइस में रहे और मैनेजिंग डायरेक्टर तक के पद पहुंचे. फिर पिछले 3 साल 2 महीने से एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट के पद पर रहे. 

आर्थिक मामलों के भी हैं जानकार

नीलकंठ मिश्रा एनडीटीवी पर अक्सर अपनी राय रखते रहे हैं. बजट से लेकर दुनिया भर के आर्थिक उतार-चढ़ाव पर उनकी पैनी नजर रहती है. वो हर स्थिति का आकलन बेहद सटीक तरीके से करने के लिए जाने जाते हैं. साथ ही इकोनॉमिक्स को बेहद आसान भाषा में समझाने का हुनर भी रखते हैं. अब वर्ल्ड बैंक में वो भारत की तरफ से अपने दायित्व निभाएंगे.

ये भी पढ़ें-

भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील में हो सकती है देरी, ब्रिटेन के मंत्री पीटर काइल ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelkanth Mishra, World Bank, World Bank News, World Bank News Latest Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com