विज्ञापन
4 years ago
नागपुर:

India vs Australia, 2nd T20I: गुजरे  मंगलवार को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों चार विकेट से हार का मुंह देखने वाली टीम रोहित ने आज शुक्रवार को नागपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में कंगारुओं को छह विकेट से हराकर खुद को सीरीज में 1-1 की बराबरी पर ला दिया. जीत के लिए 8 ओवरों में मिले 91 रनों का पीछा करते हुए भारत की जीत का आधार एक छोर पर नाबाद रहे कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 46 रन, 24 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) की पारी रही. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए छह रन बनाने थे और डेनियल सैम्स की पहली ही स्लोअर-वन पर कार्तिक ने छक्का और दूसरी पर पुल से चौका जड़कर शुरुआती दो गेंदों पर ही मैच खत्म कर दिया. रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

SCORE BOARD

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी शुरू की, तो ग्रीन दूसरे ओवर में ही रन आउट हो गए. और यहां से कंगारुओं के सुर-ताल बिगड़ गए क्योंकि नियमित अंतराल पर विकेट गिर. और ये सुर-ताल बिगाड़े अक्षर पटेल ने. मैक्सवेल (0) खाता नहीं खोल सके, तो बिग हिटर टिम डेविड (2) की भी पटेल ने जल्द ही हवा निकाल दी. लेकिन शुरुआत में अच्छी पारी खेलने वाले कप्तान फिंच (31) को सबसे अच्छा योगदान मिला अपने विकेटकीपर मैथ्यू वेड (नाबाद 43 रन 20 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) से, जिन्होंने हर्षल पटेल के फेंके आखिरी ओवर में 3 छक्के जड़ते हुए 19 रन बटोरे. और इससे कंगारुओं कोटे के 8 ओवरों में 5 विकेट पर 90 रन तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन इस पर रोहित के अंदाज ने पानी फेर दिया. 
 

इससे पहले भारत ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. और यह फैसला पूरी तरह से कारगर साबित हुआ. भारत की इलेवन में दो बदलाव किए गए क्योंकि मैच आठ ओवर का तय खेलना हुआ था.  उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जगह ऋषभ पंत को शामिल किया गया. बुमराह ने प्रभावित किया, तो पंत की बैटिंग ही नहीं आयी. मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल इलेवन इस प्रकार रहीं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड,  मैथ्यू वेड (विकेटकीपर),  पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, सीन एबॉट, एडम जम्पा, जोश हैजलवुड
 

इससे पहले 8:45 बजे हुए मुआयने में अंपायरों ने टास का समय 9:15 बजे और मैच शुरू होने का समय 9:30 तय किया था. अंपायरों ने दूसरा मुआयना 8:00 बजे किया, लेकिन पाया कि मैदान अभी भी खासा गीला है और खिलाड़ियों के लिए चोट का खतरा है. इसको देखते हुए मुआयने को आगे पौने नौ बजे तक के लिए टाल दिया गया. इससे पहले भी तय समय 6:30 पर टॉस नहीं हो सका था और मैदान के मुआयने का समय 7 बजे तय किया गया, लेकिन तब तक भी मैदान पूरी तरह से नहीं सूख सका था.

India vs Australia, 2nd T20I  Live Cricket Score, Commentary

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, India Vs Australia 2022, India Vs Australia 09/23/2022 Inau09232022214860, Vidarbha Cricket Association Ground Nagpur, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com