विज्ञापन
8 years ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार के दो सेशन बारिश और खराब मौसम के चलते बर्बाद हो गए. भोजन और चायकाल के बीच दूसरे सेशन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 300 रन पर समेटते हुए 322 रनों की बहुत ही मजबूत बढ़त हासिल करते हुए मेजबानों को फॉलोऑन देने का फैसला किया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं.दोनों सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (4) और मारकस हैरिस क्रीज (2) पर हैं. यहां से अगर ऑस्ट्रेलिया के लिए अगर 316 रन बनाकर पारी की हार टालना बड़ा चैलेंज है, तो चुनौती आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए भी बड़ी चुनौती है, जिन्हें मैच जीतने और सीरीज 3-1 से जीतने के लिए आखिरी दिन दस विकेट चटकाने होंगे. कुलदीप यादव भारत के लिए आखिरी दिन बड़ी उम्मीद हैं, जिन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए. 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 300 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत ने पहली पारी में 322 रन की बहुत ही मजबूत बढ़त हासिल की.चौथे दिन करीब तीन घंटे का खेल बर्बाद होने के बाद खेल शुरू हुआ, तो मोहम्मद शमी ने दूसरे ही ओवर में पैट कमिंस (25) को चलता कर दिया. थोड़ी ही देर बाद हैंड्सकॉम्ब (37) की गिल्लियां जसप्रीत बुमराह ने बिखेर दीं, तो नॉथन लॉयन (0) को कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू कर उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. मिशेल मॉर्श (29) और हेडलवुड (21) की आखिरी जोड़ी ने 42 रन जोड़कर भारतीयों को कुछ देर परेशान जरूर किया, लेकिन कुलदीप यादव ने हेजलवुड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी को 300 पर समेट दिया. कुलदीप यादव ने पांच विकेट चटकाए. 

इससे पहले भारतीय समयानुसार चौथे दिन का खेल 8 बजकर 20 मिनट से मैच शुरू हुआ. चौथे दिन भी सुबह बारिश जारी रही और इससे करीब साढ़े तीन घंटे का खेल बर्बाद हुआ. मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 236 रन था. पीटर हैंड्सकॉम्ब (28) और पैट कमिंस (25) पिच पर नाबाद थे.भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी. ऐसे में आस्ट्रेलिया अब भी मेहमान टीम से 386 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में मेहमान टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर रखी है. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Australia, India Vs Australia 4th Test Match Live, Virat Kohli, Indian Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com