विज्ञापन
4 years ago

India vs Australia 4th Test match day 1: पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 255/4, 90 ओवर में, बना लिए हैं. स्टंप के समय क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं कैमरून ग्रीन 49 रन पर बैटिंग कर रहे हैं. भारत की ओर से शमी ने 2 विकेट लिए तो वहीं अश्विन और जडेजा को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. चौथे टेस्ट मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी की वापसी हुई है. वहीं, सिराज को बाहर रखा गया है. शमी और उमेश यादव भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं हैं.  

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट मैच अपडेट्स

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन. 

Here are the Updates of Day 1 of the 4th Test match between India and Australia, straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, India Vs Australia 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com