विज्ञापन
1 month ago

India vs Afghanistan Test & ODI Squads Announcement Live Updates: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है. अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज (मंगलवार) राष्ट्रीय चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान करने जा रहे हैं. इस बैठक में सबसे बड़ी चर्चा स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) और कप्तान रोहित शर्मा की मैच फिटनेस को लेकर होगी. आईपीएल के तुरंत बाद होने वाली इस सीरीज में खिलाड़ियों को चोट से बचाना चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

शेड्यूल इतना व्यस्त है कि आईपीएल का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है, और उसके एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर यानी 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच शुरू हो जाएगा. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. ऐसे में आज होने वाले टीम सिलेक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जबकि कुछ नए चेहरों की किस्मत चमक सकती है.

Here are the LIVE Updates of India Vs Afghanistan Test & ODI Squads Announcement at Guwahati

श्रेयस अय्यर वनडे टीम के उपकप्तान

श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में उपकप्तानी सौंपी गई है.

ऋषभ पंत की गई कप्तानी

ऋषभ पंत की उपकप्तानी गई. केएल राहुल अब शुभमन गिल के नए डिप्टी हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम

वनडे टीम: शुभमन, रोहित, कोहली, अय्यर, श्रेयस (वीसी), केएल राहुल, ईशान, निसिथ, वाशिंगटन, कुलदीप, अर्शदीप, प्रसिद्ध, प्रिंस, गुरनूर, हर्ष दुबे

टीम इंडिया का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. 

शुभमन गिल (कप्तान), जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, पडिक्कल, एनकेआर, सुंदर, कुलदीप, मोहम्मद सिराज, पी कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

Team India Squads vs AFG Live: ऋषभ पंत की जाएगी उपकप्तानी?

सबसे अहम सवाल ऋषभ पंत को लेकर है कि क्या उनकी कप्तानी रहेगी या जाएगी. पंत फिलहाल टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं, लेकिन उनकी फॉर्म को लेकर सवाल है. सबसे अहम बात है कि ध्रुव जुरेल, जो बैकअप विकेटकीपर हैं, वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Team India Squads vs AFG Live: क्या वनडे टीम में होगा बदलाव

भारत ने अपना आखिरी वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. क्या अफगानिस्तान के खिलाफ भी वही टीम रहेगी या उसमें बदलाव होगा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल

Team India Squads vs AFG Live: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिली थी जगह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुरुआत में जिस टीम का ऐलान हुआ था, वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ रहेगी या इसमें बदलाव होगा, देखना मजेदार होने वाला है.  

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज: कप्तान शुभमन गिल, उप-कप्तान ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप.

Team India Squads vs AFG Live: 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बीसीसीआई ने बताया है कि करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो सकती है. चयनकर्ताओं की बैठक की फोटो भी सामने आई है. अजीत अगरकर एंड कंपनी बैठक कर रही है.

क्या रवींद्र जडेजा अब भी हैं उतने ही अहम किरदार?

पिछले लगभग एक साल में, भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे दूसरे स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर उभरकर सामने आए हैं. इसलिए, अफगानिस्तान टेस्ट के लिए BCCI के पास चुनने के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. जहां तक जडेजा की हालिया फॉर्म की बात है, तो राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार खिलाड़ी ने गेंदबाज़ी करते हुए नौ पारियों में आठ विकेट लिए हैं. बल्लेबाज़ी में, उन्होंने आठ पारियों में 190 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 45 और औसत 47.50 रहा है.

Team India Squad Announcement vs AFG: संजू सैमसन के फैंस के लिए खुशखबरी!

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर बड़ी खबर आ रही है की संजू सैमसन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है, संजू टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद आईपीएल में भी धमाल मचा रहे हैं.

Team India Squad Announcement vs AFG: हार्दिक पांड्या पर होगा बड़ा फैसला!

BCCI ने अभी तक अफगानिस्तान के खिलाफ ODI टीम में हार्दिक पांड्या को शामिल करने पर कोई फैसला नहीं लिया है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए मैदान पर नहीं लौटे हैं, क्योंकि वह अपनी पीठ के निचले हिस्से की अकड़न से उबर रहे हैं. चयनकर्ता चाहते हैं कि वह ODI मैचों के लिए 100 प्रतिशत फिट हों.

Team India Squad Announcement vs AFG: दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी टीम इंडिया के चयन के लिए बैठक

ODI टीम के चयन के लिए रोहित, हार्दिक और अर्शदीप की फिटनेस रिपोर्ट मांगी गई है.

टेस्ट टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की संभावना है. एकमात्र चर्चा का विषय बुमराह हैं.

6 जून से अफगानिस्तान टेस्ट के दौरान आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का चयन किया जाएगा.

India Squad Announcement vs AFG Live: वैभव सूर्यवंशी के नाम पर भी होगी चर्चा?

राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर कर चुके हैं. हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) की चयन समिति उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने में कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं दिख रही है. सूर्यवंशी को पहले ही 'इंडिया ए' (India A) के दौरों के लिए चुना जा चुका है, ताकि वह खुद को और बेहतर निखार सकें. ऐसे में आज होने वाली मुख्य चयन बैठक के दौरान भविष्य को देखते हुए उनके नाम पर अनौपचारिक चर्चा होगी?

India Squad Announcement vs AFG Live: रोहित की फिटनेस पर बड़ा पेंच

IPL में मुंबई इंडियंस के शुरुआती कुछ मैच रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे, और पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में भी वह सिर्फ एक 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर ही बैटिंग करने उतरे थे. सेलेक्टर्स उन्हें टीम में तभी शामिल करेंगे, जब वह ODI मैच के पूरे 100 ओवर खेलने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे.

India Squad Announcement vs AFG Live: चयन समिति की बैठक कुछ ही देर में होगी शुरू

भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. एनडीटीवी (NDTV) के सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनने के लिए बीसीसीआई (BCCI) की चयन समिति की महाबैठक कुछ ही देर में गुवाहाटी में शुरू होने जा रही है. 

इस मीटिंग के एजेंडे में सबसे ऊपर यह बात शामिल है कि आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बाद किन सीनियर खिलाड़ियों को आराम (Rest) दिया जाना चाहिए और किन इन-फॉर्म खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए. कुछ ही देर में गुवाहाटी से टीम इंडिया के आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा.

Team India Squad Announcement vs AFG: मो. शमी की स्विंग का कितना होगा असर?

मो. शमी ने मौजूदा सीज़न के 12 मैचों में 8.80 की इकॉनमी के साथ 10 विकेट अपने नाम किए हैं. दरअसल शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को संदेश भेजते रहे हैं. यही नहीं उन्होंने खुलकर बयान देकर भी चयनकर्ताओं से अपने नहीं चुने जाने पर सवाल खड़े किये हैं. 

2025-26 सीज़न में मो. शमी ने 67 विकेट झटककर अपना केस बेहद मज़बूत कर लिया है. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा इसे मो. शमी की फिर से शुरुआत के तौर पर देखते हैं. शमी ने बीते सीज़न 13 रणजी मैचों में 37 विकेट झटके, विजय हज़ारे में 15 और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में 16 विकेट अपने नाम किये.   

India Squad Announcement vs AFG Live: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम चयन में इन फैसलों पर रहेगी नजर

 अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज इस बैठक में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें आराम देने पर फैसला होगा, जबकि कप्तान रोहित शर्मा की मैच फिटनेस पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी. वनडे टीम में विराट कोहली के नाम पर कोई सवाल नहीं है और उनका खेलना तय है, लेकिन हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज की उपलब्धता व फॉर्म को लेकर चयनकर्ता बात करेंगे.

इस सिलेक्शन में सबसे बड़ा उलटफेर ऋषभ पंत के साथ हो सकता है, जिनसे उपकप्तानी छीनी जा सकती है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के लिए अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को मौका मिलेगा. इसके अलावा, भविष्य को देखते हुए वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के नामों पर भी मुहर लग सकती है.

Team India Squad Announcement vs AFG: सभी फॉर्मैट से बाहर रह सकते हैं जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2026 जीनियस जसप्रीत बुमराह के लिए शानदार साबित नहीं हुआ. मौजूदा आईपीएल में बुमराह अपने प्रदर्शन की परछाईं ही नज़र आए. बुमराह ने मुंबई के लिए पहले 12 मैचों में 8.53 की इकॉनमी से 3 विकेट अपने नाम किए. 2016 के बाद से बुमराह का आईपीएल में ये अबतक का सबसे ख़राब प्रदर्शन कहा जा सकता है. 2016 से 2025 तक बुमराह ने कभी 15 विकेट से कम नहीं लिए. उनके आईपीएल करियर की इकॉनमी भी 7.34 उनकी मौजूदा इकॉनमी 8.53 से बेहद कम है. 

Team India Selection for Test and ODI Series vs AFG: रोहित और कोहली पर रहेगी नजर

विराट कोहली ने आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाकर अपनी उपयोगिता फिर साबित की है. रोहित की तरह अब केवल एक प्रारूप खेलने वाले कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में खेलने की पूरी संभावना है.

Team India Selection for Test and ODI Series vs AFG: बुमराह का वर्कलोड तो रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर फैसले पर नजर

इस बात की संभावना कम है कि बुमराह को दोनों प्रारूपों के लिए चुना जाएगा, क्योंकि वनडे में उन्हें तुरंत खिलाने की कोई जल्दबाजी नहीं है. 50 ओवर का विश्व कप अभी काफी दूर है (अक्टूबर-नवंबर 2027). वहीं, रोहित शर्मा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है. आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस के कई मुकाबलों से बाहर रहे थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने केवल 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में बल्लेबाजी की थी. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें तभी टीम में शामिल करेंगे, जब वह पूरी तरह फिट होंगे.

Team India Squads Announcement vs AFG Live: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज चयनकर्ता भारतीय टीम का चयन करेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है, जबकि एक सप्ताह से भी कम समय के अंतराल पर 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com