विज्ञापन

आईपीएल का रोमांच खत्म, अब निशाने पर अफगानिस्तान, जानें टेस्ट, वनडे सीरीज से जुड़ी तमाम बातें

भारतीय टीम एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मंगलवार से भारतीय टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है.

आईपीएल का रोमांच खत्म, अब निशाने पर अफगानिस्तान, जानें टेस्ट, वनडे सीरीज से जुड़ी तमाम बातें
India vs Afghanistan One-Off Test, ODI Series 2026 Full Schedule

आईपीएल 2026 का रोमांच अब खत्म हो चुका है और 48 घंटे के अंदर ही भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. न्यू चंडीगढ़ में दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा. इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी. भारत ने आखिरी घरेलू टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह सीरीज काफी अमह है. गंभीर के कोच बनने के बाद से ही टीम इंडिया के सूरमा घर पर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं. ऐसे में इस टेस्ट में एक बार फिर उनकी स्पिन गेंदबाजी की परीक्षा हो सकती है. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैच होंगे और इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी नजर आएगी. ऐसे में फैंस इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह वनडे सीरीज भारत के 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत भी है.

कब और कहां होंगे मुकाबले

भारत और अफगानिस्तान पहले 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट खेलेंगे. टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए तीन नए स्टार खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वाड में जगह दी गई है. देखना होगा कि तीनों स्टार प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं. 

टेस्ट के बाद दोनों देश तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगे, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों देश 17 जून को दूसरा और 20 जून को तीसरे वनडे में आमने-सामने होंगे, जिसकी मेजबानी लखनऊ और चेन्नई करेंगे. वनडे मुकाबले डे-नाइट अफेयर होंगे. 

  • एकमात्र टेस्ट: 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में, सुबह 9:30 बजे से शुरू
  • पहला वनडे: 13 जून, धर्मशाला, 1:30 बजे से शुरू
  • दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ,  1:30 बजे से शुरू
  • तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई,  1:30 बजे से शुरू

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत-अफगानिस्तान के बीच यह सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फैंस लाइव देख पाएंगे, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

किन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे टेस्ट टीम में पहली बार जगह पाएं हैं, क्या प्लेइंग इलेवन में एंट्री ले पाते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. इसके अलावा ऋषभ पंत, जो अब उपकप्तान नहीं है और आईपीएल में रनों के लिए संघर्ष करते दिखे, वो कैसा प्रदर्शन करते हैं, नजरें इस पर भी होंगी.

वहीं वनडे सीरीज के लिए जहां प्रिंस यादव को मौका मिला है तो रोहित और हार्दिक की जगह फिटनेस पर निर्भर है. अगर रोहित फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा. इसके अलावा क्या टीम मैनेजमेंट कोई चौंकाने वाला फैसला लेता है, यह भी देखना होगा.

ऐसा है भारत का स्क्वाड

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीप), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट-कीपर), ईशान किशन (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या*, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

अफगानिस्तान का स्क्वाड

टेस्ट टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, रहमानुल्लाह ज़दरान, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफ़ुदीन अशरफ़, नांग्याल खारोताई, क़ैस अहमद, बिलाल सामी, ज़िया शरीफ़ी, सलीम सफ़ी

वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (WK), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, AM ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी, फ़रीद मलिक, बिलाल समी.

 यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर की टीम में हुई दिग्गज की एंट्री, 20 साल के करियर में झटके 773 विकेट, बना भारत का स्पिन बॉलिंग कोच

 यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए मिलेगा मौका? पूर्व सेलेक्टर का BCCI को संदेश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com