विज्ञापन

जो आरपी सिंह और इरफान नहीं कर पाए वो तन्मय ने कर डाला, 47 साल बाद ऐसा रिकॉर्ड!

टीम इंडिया और विंडीज के मुकाबले के शोर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही अंडर-19 टीम के तन्मय बलोडा ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया. यह कारनामा न ही इरफान पठान कर सके, न ही आरपी सिंह और न ही जूनियर स्तर पर खेलने वाला कोई दूसरा भारतीय बॉलर

जो आरपी सिंह और इरफान नहीं कर पाए वो तन्मय ने कर डाला, 47 साल बाद ऐसा रिकॉर्ड!
भारतीय अंडर-19 बॉलर आशीष जैदी और तन्मय बलोडा
source: X

एक तरफ सीनियर इंडिया टीम धमाल मचा रही है, तो वहीं भारतीय जूनियर भी धमाका कर रहे हैं. हरियाणा के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोडा ने यूथ टेस्ट मैच में सबसे अधिक विकेट लेने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. यह साल 1979 से अंडर-19 यूथ टेस्ट इतिहास में किसी गेंदबाज का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. तन्मय बलोदा जूनियर (अंडर-19) टेस्ट इतिहास में एक मैच में 14 विकेट लेने वाले इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए. इससे पहले यह कारनामा न्यूजीलैंड के महान पेसर टिम साऊदी के नाम पर था. साऊदी ने अंडर-19  स्तर पर भारत के खिलाफ ही अंडर-19 टेस्ट में कभी 92 रन देकर 12 विकेट लिए थे, लेकिन अब इस ऐतिहासिक लिस्ट में तन्मय बलोदा का नाम लिखा जाएगा.  एक दिन पहले ही बुधवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खत्म हुए चार दिनी टेस्ट मैच पूरी तरह से तन्मय बलोदा का जलवा देखने को मिला. हरियाणा के इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 73 रन देकर 14 विकेट हासिल किए. इससे ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम लड़खड़ा गई और भारत अंडर-19 ने दूसरे चार दिनी मैच में दस विकेट से शानदार जीत दर्ज की. राजकोट में पहला चार दिवसीय मैच पारी और 48 रनों से जीतने के बाद इस परिणाम ने भारत की एक-दिवसीय  सीरीज में 3-0 से जीत के बाद चार दिनी सीरीज में भी 2-0 से कंगारुओं का सूपड़ा साफ कर दिया. चलिए आप जान लीजिए कि यूथ (अंडर-19) टेस्ट इतिहास में किसी एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या है. और इन तमाम गेंदबाजों ने किस जगह, किस देश के खिलाफ और कहां यह कारनामा किया, डिटेल से जानें. 

अंडर-19 टेस्ट इतिहास में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज

प्रदर्शन

गेंदबाज

देश

बनाम

जगह

सीजन

14-73

तन्मय बलोदा

भारत

ऑस्ट्रेलिया

अहमदाबाद

2026/27

12-92

टिम साउदी

न्यूजीलैंड

भारत

ड्यूनेडिन

2006/07

12-99

फजल-ए-अकबर

पाकिस्तान

दक्षिण अफ्रीका

ब्लोमफोंटेन

1996/97

12-122

एस. विद्युत

भारत

इंग्लैंड

मुंबई

2000/01

12-147

आशीष डब्ल्यू. जैदी

भारत

पाकिस्तान

कानपुर

1989/90

अंडर-19 टेस्ट इतिहास में मैच की 1 पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज

प्रदर्शन

गेंदबाज

देश

बनाम

जगह

सीजन

9-57

आशीष डब्ल्यू. जैदी

भारत

पाकिस्तान

कानपुर

1989/90

8-38

एस. विद्युत

भारत

इंग्लैंड

मुंबई

2000/01

8-41

तन्मय बलोदा

भारत

ऑस्ट्रेलिया

अहमदाबाद

2026/27

8-86

टायरोन नाइट

वेस्टइंडीज

इंग्लैंड

अरुंडेल

1974

8-118

ग्रीम स्वान

इंग्लैंड

पाकिस्तान

टॉन्टन

1998

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, India U19, Austria, Australia U19, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com